हाल ही में सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर लॉन्च हुआ है। यह फिल्म आमिर खान प्रोडक्शंस में बनीं है। मेकर्स ने आज इसका ट्रेलर लॉन्च कर दिया है। बता दें कि, ‘बंटवारा 1947’ 14 अगस्त 2026 को थिएटर्स में दस्तक देने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया। आइए आपको ट्रेलर के बारे में बताते हैं।
ट्रेलर में इंसानी जज्बातों और बंटवारे के दर्द को किया बयां
सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के ट्रेलर में 1947 के बंटवारे का समय दिखाया गया है। इसमें एक परिवार की कहानी है, जिसकी जिंदगी बंटवारे की हिंसा, डर और जबरन पलायन के कारण बदल जाती है। पहले ये लोग कभी साथ रहते थे, वो अब बंटवारे के वजह से बिछड़ गए हैं।
ट्रेलर में सनी देओल एक ऐसे शख्स के साथ नजर आते, जो किसी भी हाल में अपने जमीर से समझौता नहीं करना चाहता है। इसके अलावा, शबाना आजमी एक बुजुर्ग महिला के रोल में नजर आईं है, जो कि इंसानियत पर सबका भरोसा बनाए रखती हैं। इस ट्रेलर में प्रीति जिंटा भी नजर आईं है, वह बंटवारे के कठिन समय को मजबूती से सामना कर रही हैं। गौरतलब है कि फिल्म की कहानी थोड़ी भावुक है। इसमें भारत के बंटवारे के दर्द और उससे जुड़ी इंसानी जज्बातों को एकदम नजदीकी से दिखाया गया है।
जानें फिल्म की कास्ट
ट्रेलर रिलीज होते ही इस फिल्म में कई बेहतरीन कलाकारों की झलक सबके सामने आई है। इस फिल्म में शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यू सिंह जैसे दिग्गज कलाकार नजर आए हैं। बता दें कि, फिल्म में शबाना आजामी दुर्गावती देवी का रोल कर रही हैं, जो कि फिल्म का अहम रोल है। इसके अलावा, ‘बंटवारा 1947’ फिल्म में म्यूजिक ए.आर रहमान ने तैयार किया है। वहीं, गाने जावेद अख्तर ने लिखे हैं।
ट्रेलर लॉन्च पहुंचे फिल्म के सितारे
मुंबई में ट्रेलर लॉन्च के इवेंट में कई सारे सितारे नजर आएं। ‘बंटवारा 1947’ के ट्रेलर लॉन्च में सनी देओल, शबाना आजमी, जावेद अख्तर, डायरेक्टर राजकुमार संतोषी, करण देओल तमाम सेलेब्स ने शिरकत की। सभी ने पैप्स के सामने फोटो क्लिक कराई।
