मंगलवार, 28 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
क्या सच में प्रदर्शनकारियों की मांगें मनवा देता है जंतर-मंतर? 15 सालों के रिकॉर्ड से समझें​ | होटल में CJP के जश्न का क्या था मेन्यू, क्या शराब भी परोसी, मैनेजर ने खोले राज​ | शेयर बाजार में निवेशकों का भारी नुकसान, डूब गए 1.10 लाख करोड़ रुपये​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

हर 10 में से 1 वाहन होगा इलेक्ट्रिक, नई रिपोर्ट में भारत के EV बाजार को लेकर बड़ा दावा​

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है. अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आने वाले समय में देश में EV का इस्तेमाल और तेजी से बढ़ेगा. रेटिंग एजेंसी इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च के अनुसार, वित्त वर्ष 2026 में कुल वाहन बिक्री में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी 8.5% थी, […]

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है. अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आने वाले समय में देश में EV का इस्तेमाल और तेजी से बढ़ेगा. रेटिंग एजेंसी इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च के अनुसार, वित्त वर्ष 2026 में कुल वाहन बिक्री में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी 8.5% थी, जो FY27 में बढ़कर 10 से 12 प्रतिशत तक पहुंच सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस बढ़ोतरी में सबसे बड़ा योगदान इलेक्ट्रिक टूव्हीलर का रहेगा. कम खर्च, घर पर आसानी से चार्जिंग और बाजार में बढ़ते नए मॉडल इसकी सबसे बड़ी वजह होंगे.

इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक की बिक्री में आएगा बड़ा उछाल

IndRa का अनुमान है कि FY27 में इलेक्ट्रिक टूव्हीलर की हिस्सेदारी 6.6% से बढ़कर 8 से 10% तक पहुंच सकती है. इसकी मुख्य वजहें हैं कि पेट्रोल की तुलना में कम चलाने का खर्च, घर पर आसानी से चार्ज करने की सुविधा, बाजार में नए मॉडलों का उतरना और इलेक्ट्रिक वाहनों पर ग्राहकों का भरोसा बढ़ना है. यही कारण है कि आने वाले समय में इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक की बिक्री सबसे तेजी से बढ़ सकती है.

इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री भी होगी तेज

रिपोर्ट के अनुसार, भारत में इलेक्ट्रिक कारों की हिस्सेदारी भी लगातार बढ़ रही है. FY26 में जहां इलेक्ट्रिक कारों की हिस्सेदारी 4.4% थी, वहीं FY27 में इसके 6 से 8% तक पहुंचने का अनुमान है. इसकी सबसे बड़ी वजह ऑटो कंपनियों की ओर से लगातार नए इलेक्ट्रिक कार मॉडल लॉन्च करना है. आने वाले महीनों में कई कंपनियां अलगअलग कीमतों में नई EV कारें बाजार में उतारने की तैयारी कर रही हैं.

लंबी दूरी की EV को अपनाने में लगेगा समय

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि लंबी दूरी तय करने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने की रफ्तार अभी थोड़ी धीमी रहेगी. इसके पीछे कई कारण हैं. जैसे इलेक्ट्रिक वाहनों की शुरुआती कीमत ज्यादा है. हर जगह चार्जिंग स्टेशन उपलब्ध नहीं है. लंबी दूरी में बैटरी रेंज को लेकर लोगों में चिंता रहती है. इन कारणों से ग्राहक अभी भी ऐसे वाहनों को खरीदने से पहले सोचसमझकर फैसला ले रहे हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY