बुधवार, 26 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
मौत से पहले ‘खास भाई’ पोस्ट… कौन थे हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर 4 बदमाशों ने गोलियों से भूना​ | 150 साल में पहली बार टली थी टाटा की बड़ी मीटिंग, अब नया बॉस चुनने के लिए करना पड़ रहा ये काम​ | IND vs SL: बंदारा और मेंडिस के 115 रनों की साझेदारी के बाद ड्रा की तरफ जा रहा था मैच, तभी इस भारतीय खिलाड़ी ने बदली पारी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

Sugar Price Hike: त्योहारों से पहले कड़वी हुई मिठास! लगातार दूसरे दिन महंगी हुई चीनी, ₹65 के पार पहुंचे दाम​

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को लगातार दूसरे दिन चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई. त्योहारों के मौसम में मांग बढ़ने के कारण पूरे देश में चीनी की औसत खुदरा कीमत में 1 रुपये प्रति किलोग्राम से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई. 26 अगस्त को औसत खुदरा कीमत 65.05 रुपए प्रति किलोग्राम देखी गई, जो एक […]

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को लगातार दूसरे दिन चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई. त्योहारों के मौसम में मांग बढ़ने के कारण पूरे देश में चीनी की औसत खुदरा कीमत में 1 रुपये प्रति किलोग्राम से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई. 26 अगस्त को औसत खुदरा कीमत 65.05 रुपए प्रति किलोग्राम देखी गई, जो एक दिन पहले 63.97 रुपये प्रति किलोग्राम थी. सरकार द्वारा 10 लाख टन कच्ची चीनी के आयात की अनुमति देने और सट्टेबाजी व जमाखोरी को रोकने के लिए कदम उठाने के बाद मिलगेट कीमतों में लगभग 20 फीसदी की गिरावट के बावजूद रिटेल चीनी की कीमतें ऊंची बनी हुई हैं.

उपभोक्ता मामलों के विभाग के मूल्य निगरानी प्रभाग के आंकड़ों के अनुसार, औसत खुदरा कीमत एक महीने पहले दर्ज की गई 48.68 रुपए प्रति किलोग्राम की कीमत से 34 फीसदी अधिक है. यह एक साल पहले के 46.27 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर से भी 41 फीसदी अधिक है. बुधवार को अधिकतम खुदरा बिक्री मूल्य 76 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया, जबकि सबसे आम कीमत 65 रुपए प्रति किलोग्राम थी.

मिलगेट कीमतों में गिरावट, खुदरा कीमतों पर असर में देरी

सरकार और चीनी उद्योग निकायों ने कहा है कि हाल के दिनों में मिलगेट कीमतों में गिरावट आई है, लेकिन इस गिरावट का असर अभी तक खुदरा कीमतों में नहीं दिखा है. खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि सरकार द्वारा आयात की अनुमति देने और सट्टेबाजी व जमाखोरी के खिलाफ कार्रवाई करने के बाद चीनी की मिलगेट कीमत 18 फीसदी घटकर 55 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है. चोपड़ा ने बताया कि चीनी की मिलगेट कीमतें, जिन्हें मिलों ने बढ़ा दिया था, अब कम होने लगी हैं. वे घटकर 55 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई हैं और आने वाले दिनों में और कम होंगी. पिछले सप्ताह मिलगेट कीमतें रिकॉर्ड 67 रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ गई थीं. चोपड़ा ने कहा कि यह बढ़ोतरी बाजार के बुनियादी कारणों से नहीं हुई थी, क्योंकि देश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है.

थोक कीमतों में भी बढ़ोतरी

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को थोक चीनी की कीमतों में भी मामूली बढ़ोतरी हुई और यह 60.36 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. एक महीने पहले औसत थोक कीमत 45.34 रुपए प्रति किलोग्राम थी और एक साल पहले यह 43.02 रुपए प्रति किलोग्राम थी. कीमतों को काबू में रखने के लिए, केंद्र सरकार ने 31 अक्टूबर तक 10 लाख टन कच्ची चीनी के आयात की अनुमति दी है. सरकार ने डीलरों और बड़े पैमाने पर चीनी का इस्तेमाल करने वालों पर स्टॉक लिमिट भी लगाई है. चीनी के निर्यात पर पहले ही रोक लगाई जा चुकी है.

इंडियन शुगर एंड बायोएनर्जी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन का अनुमान है कि सितंबर में खत्म होने वाले 202526 मार्केटिंग ईयर में, इथेनॉल बनाने के लिए चीनी का इस्तेमाल करने के बाद भारत का कुल चीनी उत्पादन लगभग 279 लाख टन होगा. देश में मार्केटिंग ईयर की शुरुआत 50 लाख टन के शुरुआती स्टॉक के साथ हुई थी. देश में चीनी की मांग 280285 लाख टन रहने का अनुमान है, जबकि सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाने से पहले 8 लाख टन चीनी का निर्यात किया गया था.

ISMA का अनुमान है कि सितंबर के आखिर में क्लोजिंग स्टॉक लगभग 35 लाख टन होगा. एसोसिएशन का अनुमान है कि इस मार्केटिंग ईयर में कुल 309 लाख टन चीनी के उत्पादन में से 30 लाख टन चीनी इथेनॉल बनाने के काम में लाई जाएगी. ISMA ने शुरू में 202526 के लिए कुल चीनी उत्पादन का अनुमान 345 लाख टन लगाया था. बाद में, खराब मौसम और कीड़ों के हमले से गन्ने की फसल पर असर पड़ने के कारण इस अनुमान को घटा दिया गया.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY