बुधवार, 26 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
मौत से पहले ‘खास भाई’ पोस्ट… कौन थे हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर 4 बदमाशों ने गोलियों से भूना​ | 150 साल में पहली बार टली थी टाटा की बड़ी मीटिंग, अब नया बॉस चुनने के लिए करना पड़ रहा ये काम​ | IND vs SL: बंदारा और मेंडिस के 115 रनों की साझेदारी के बाद ड्रा की तरफ जा रहा था मैच, तभी इस भारतीय खिलाड़ी ने बदली पारी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

भारत में 4 नई कारें लॉन्च करेगी Renault, कर ली बड़ी तैयारी, CNG और हाइब्रिड मॉडल भी होंगे लॉन्च​

रेनॉ भारतीय कार बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी कर रही है. कंपनी ने इस साल की शुरुआत में अपनी ग्लोबल FutuREady रणनीति का ऐलान किया था. इसके तहत कंपनी आने वाले सालों में कई नए मॉडल और नई टेक्नोलॉजी वाली कारें पेश करेगी. भारत के लिए रेनॉ ने 7 नए मॉडल और […]

रेनॉ भारतीय कार बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी कर रही है. कंपनी ने इस साल की शुरुआत में अपनी ग्लोबल FutuREady रणनीति का ऐलान किया था. इसके तहत कंपनी आने वाले सालों में कई नए मॉडल और नई टेक्नोलॉजी वाली कारें पेश करेगी. भारत के लिए रेनॉ ने 7 नए मॉडल और दो नए प्लेटफॉर्म तैयार करने की योजना बनाई है. इन प्लेटफॉर्म पर पेट्रोल, CNG, इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कारें तैयार की जाएंगी. कंपनी की नईजनरेशन Duster इस साल का बड़ा लॉन्च रही है. अब कंपनी की नजर 2027 तक चार और नए मॉडल भारतीय बाजार में उतारने पर है.

डस्टर हाइब्रिड को 2026 की दिवाली के आसपास लॉन्च किया जा सकता है. इसमें 1.8लीटर, 4सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर और 1.4kWh की बैटरी मिलने की उम्मीद है. यह हाइब्रिड सिस्टम करीब 160bhp की पावर और 172Nm का टॉर्क दे सकता है. रेनॉ ने इस तकनीक को ETech नाम दिया है. कंपनी के मुताबिक, इसमें इस्तेमाल की गई तकनीक पर उसके Formula 1 अनुभव का भी असर है.

7सीटर डस्टर भी होगी लॉन्च

डस्टर का 7सीटर वर्जन भी भारतीय बाजार में लाया जाएगा. यह 5सीटर डस्टर वाले प्लेटफॉर्म पर ही तैयार होगा. इसके इंजन, फीचर्स और डिजाइन में भी काफी समानता देखने को मिल सकती है. हालांकि, 7सीटर मॉडल की लंबाई ज्यादा होगी, ताकि इसमें तीसरी रो के लिए पर्याप्त जगह बनाई जा सके. इससे यह बड़ी फैमिली के लिए ज्यादा उपयोगी SUV बन सकती है.

4 मीटर से छोटी Bridger SUV

रेनॉ एक नई सब4 मीटर SUV पर भी काम कर रही है. इसका नाम Bridger बताया जा रहा है और इसे खास तौर पर भारतीय बाजार के लिए डिजाइन किया जाएगा. यह SUV RGMP प्लेटफॉर्म पर बेस्ड हो सकती है. इसमें पेट्रोल के साथ इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड पावरट्रेन के विकल्प भी मिल सकते हैं. पेट्रोल वर्जन में Kiger से जुड़ी तकनीक या इंजन का इस्तेमाल होने की संभावना है. डिजाइन के मामले में Bridger को बॉक्सी और ऊंचा लुक दिया जा सकता है, जैसा इसके कॉन्सेप्ट मॉडल में देखने को मिला था.

नई Kwid भी होगी तैयार

Kwid का फेसलिफ्ट वर्जन भी तैयार किया जा रहा है. इसकी टेस्टिंग शुरू हो चुकी है और इसे 2027 के आखिर तक लॉन्च किए जाने की उम्मीद है.
नई Kwid के डिजाइन में Kwid ETech से प्रेरित बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इसमें नया बंद ग्रिल, अपडेटेड फ्रंट बंपर और बदले हुए हेडलैंप दिए जा सकते हैं. इसके अलावा नई TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और कई नए फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है. इस तरह रेनॉ आने वाले समय में भारतीय बाजार में SUV से लेकर छोटी हैचबैक और हाइब्रिड कार तक कई नए विकल्प पेश करने की तैयारी कर रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY