सोमवार, 24 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
SL vs IND, 2nd Test: Dhruv Jurel का शतक, टीम India का स्कोर 500 पार; SL पर मंडराया संकट​ | IND vs SL: यशस्वी जायसवाल को गुस्सा दिखाना पड़ सकता है भारी, ICC के निशाने पर आया मामला​ | उर्दू क्यों लिखी है? मथुरा स्टेशन के नाम बोर्ड पर उठा विवाद, लगे धार्मिक नारे​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

गेहूं निर्यात पर बड़ा फैसला: केंद्र ने हटाई पाबंदियां​

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने गेहूं और उससे जुड़े उत्पादों के निर्यात को लेकर बड़ा फैसला किया है। सरकार ने तत्काल प्रभाव से गेहूं के आटे और कई संबंधित उत्पादों पर लगी निर्यात पाबंदियां हटा दी हैं। अब आटा, मैदा, सूजी, होलमील आटा और मिश्रित गेहूं के आटे का निर्यात आसान होगा। 24 अगस्त को […]

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने गेहूं और उससे जुड़े उत्पादों के निर्यात को लेकर बड़ा फैसला किया है। सरकार ने तत्काल प्रभाव से गेहूं के आटे और कई संबंधित उत्पादों पर लगी निर्यात पाबंदियां हटा दी हैं। अब आटा, मैदा, सूजी, होलमील आटा और मिश्रित गेहूं के आटे का निर्यात आसान होगा। 24 अगस्त को जारी इस बदलाव के बाद इन उत्पादों की निर्यात श्रेणी ‘प्रतिबंधित’ से ‘मुक्त’ कर दी गई है।

सरकार के इस फैसले से भारतीय निर्यातकों को विदेशी बाजारों में नए अवसर मिलने की उम्मीद है। इससे गेहूं उत्पादों की अंतरराष्ट्रीय मांग का फायदा भारतीय कारोबारियों और किसानों तक पहुंच सकता है। इससे पहले 2022 में घरेलू आपूर्ति और कीमतों को ध्यान में रखते हुए निर्यात पर पाबंदियां लगाई गई थीं।

सरकार का यह फैसला कृषि और निर्यात क्षेत्र के लिए अहम माना जा रहा है। अब सबकी नजर इस बात पर होगी कि बढ़ते निर्यात का असर घरेलू बाजार और गेहूं की कीमतों पर कितना पड़ता है।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY