कुल्ले की चाट: अगर हम पॉपुलर स्ट्रीट फूड की बात करें जो रिफ्रेशिंग फील देते हैं तो आपको पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार और चांदनी चौक में मिलने वाली कुल्ले की चाट ट्राई करना चाहिए. ये एक अनोखी चाट है जिसमें कुछ भी फ्राई नहीं किया जाता है. दरअसल इसमें सेब, खीरा जैसे फलों को छोटे टुकड़ों में काटकर खोखला करके उसमें उबले हुए काले चने, काला नमक, अनार के दाने, चाट मसाला, भुना जीरा, नींबू का रस जैसी चीजें डाली जाती हैं. (Image:rajshrifood/insta)

दही पापड़ी चाट: उत्तर भारत में ये एक पॉपुलर स्ट्रीट फूड है. जिसमें खस्ता पापड़ी, उबले हुए आलू, हल्का मीठा फेंटा हुआ दही, खट्टी-मीठी चटनी, चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर, अनार के दाने, और सेव डाले जाते हैं. क्रंची, खट्टी-मीठी और मसालेदार ये चाट खाने में कमाल की लगती है. गर्मी के लिए बेहतरीन रिफ्रेशिंग स्ट्रीट फूड है.
(Image:meals.onn.reels/insta)
दही वड़ा:दही वड़ा लोग घर में तो बनाते ही हैं, इसके अलावा ये एक पॉपुलर स्ट्रीट फूड भी बन चुका है. ठंडे दही में डूबे हुए मुलायम वड़ा का स्वाद तुरंत ताजगी महसूस कराता है. वैसे तो इसे पारंपरिक रूप से उड़द दाल से बनाते हैं, लेकिन मूंग दाल के वड़े बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं और हल्का भी फील कराते हैं.
(Image:foodiesfood_court/insta)
सेव पूरी चाट:अगर हम गर्मी के रिफ्रेशिंग स्ट्रीट फूड की बात करें तो सेव पूरी चाट भी अच्छा ऑप्शन है. आपको इसे भी जरूर ट्राई करना चाहिए. पापड़ी पर दही, इमली और खजूर की चटनी, सेव, अनार दाने की गार्निश के साथ मसालों के ब्लेंड से एक बेहतरीन कंफर्टिंग और वाइब्रेंट स्वाद तैयार होता है.
(Image:tastytaleswithrupal
/insta)
Khabar Monkey
मीठी पूरी-गोलगप्पा बात करें बेहद पॉपुलर स्ट्रीट फूड की तो गर्मी हो या फिर सर्दी, गोलगप्पा लवर्स हर मौसम में इसे खाना पसंद करते हैं. मीठे दही वाले गोलगप्पे तो गर्मियों में बढ़िया चॉइस है ही. तो वहीं पुदीना, हरी मिर्च, हरा धनिया, नींबू के ब्लेंड से तैयार किया गया गोलगप्पे का टैंगी मसालेदार पानी भी रिफ्रेशिंग फील कराता है, बस इसमें मिर्च थोड़ी कम होनी चाहिए.
(Image:foodiesfood_court/insta)





