SportsViral

ईशान किशन और क्लासेन का तूफान, RCB के गेंदबाजों की हुई जमकर पिटाई, SRH ने RCB को दिया 256 रन का टारगेट

RCB Vs SRH Scorecard: आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 256 रन का लक्ष्य दिया है। एसआरएच की तरफ से ईशान किशन, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने अर्धशतक लगाया।

ईशान किशन और क्लासेन का तूफान, RCB के गेंदबाजों की हुई जमकर पिटाई, SRH ने RCB को दिया 256 रन का टारगेट
ईशान किशन और क्लासेन का तूफान, RCB के गेंदबाजों की हुई जमकर पिटाई, SRH ने RCB को दिया 256 रन का टारगेट

राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में एसआरएच के लिए पारी की शुरुआत अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने तूफानी अंदाज में की। दोनों ने 4 ओवर में पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़े। हेड 16 गेंदों पर 26 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक ने दूसरे विकेट के लिए ईशान किशन के साथ 52 रन की साझेदारी की। अभिषेक दूसरे विकेट के रूप में 22 गेंदों पर 5 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 56 रन बनाकर आउट हुए।

ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन के बीच तूफानी साझेदारी

और हेनरिक क्लासेन ने तीसरे विकेट के लिए 113 रनों की विस्फोटक साझेदारी की। दोनों ने टीम का स्कोर 16.2 ओवर में 210 तक पहुंचाया। क्लासेन 24 गेंद पर 5 छक्के और 2 चौकों की मदद से 51 रन बनाकर आउट हुए।

Khabar Monkey

255 रन का विशाल स्कोर

किशन ने चौथे विकेट के लिए नितीश कुमार रेड्डी के साथ 45 रनों की साझेदारी की। किशन पारी की आखिरी गेंद पर 79 रन बनाकर आउट हुए। किशन ने 46 गेंदों पर 3 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 79 रन बनाए। रेड्डी 12 गेंदों पर 3 छक्कों और 1 चौके की मदद से 29 रन बनाकर नाबाद रहे।

यह भी पढे़ं-

एसआरएच ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया है। आरसीबी के दोनों प्रमुख तेज गेंदबाज और जोश हेजलवुड इस मैच में महंगे साबित हुए। भुवनेश्वर ने 4 ओवर में 51 रन दिए, जबकि हेजलवुड ने 4 ओवर में 55 रन दिए। दोनों को विकेट नहीं मिला। रसिख सलाम डार ने 4 ओवर में 52 रन देकर 2 विकेट लिए। सुयश शर्मा, क्रुणाल पांड्या को 1-1 विकेट मिला।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply