गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने बताया किस मजबूरी की वजह से 4 साल बाद गंभीर ने दी भुवनेश्वर कुमार को जगह​ | दिवाली-छठ पर घर आने वालों की टेंशन खत्म! मुंबई-पुणे से गोरखपुर के लिए स्पेशल ट्रेनें, जानें टाइमिंग-रूट​ | Nana Patekar Funeral: नाना पाटेकर को अंतिम विदाई देने डोंजे गांव पहुंचे जैकी श्रॉफ, कुछ ही देर में होगा अंतिम संस्कार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Bhopal Crime News: ‘दृश्यम 3’ देखकर निकला डॉक्टर, 2 घंटे बाद पूर्व प्रेमिका पर चला दी एयरगन; फिर खुद को मारी गोली​

Bhopal News: भोपाल में प्यार, शक और विवाद से जुड़ा हैरान करने वाला मामला सामने आया है. पीजी डॉक्टर नवीन रोहिला मंगलवार रात अपने दोस्तों के साथ दृश्यम 3 फिल्म देखकर निकला था. फिल्म खत्म होने के करीब दो घंटे बाद वह गांधी नगर स्थित अपनी पूर्व प्रेमिका डॉक्टर श्वेता ठाकुर के फ्लैट पर पहुंचा. […]

Bhopal News: भोपाल में प्यार, शक और विवाद से जुड़ा हैरान करने वाला मामला सामने आया है. पीजी डॉक्टर नवीन रोहिला मंगलवार रात अपने दोस्तों के साथ दृश्यम 3 फिल्म देखकर निकला था. फिल्म खत्म होने के करीब दो घंटे बाद वह गांधी नगर स्थित अपनी पूर्व प्रेमिका डॉक्टर श्वेता ठाकुर के फ्लैट पर पहुंचा. आरोप है कि यहां दोनों के बीच विवाद हुआ और नवीन ने एयरगन से श्वेता और उसके कजिन आशुतोष पर फायर कर दिया. इसके बाद उसने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या की कोशिश की. गंभीर हालत में नवीन को अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है.

रात में अचानक फायरिंग से मचा हड़कंप

यह घटना गांधी नगर इलाके के पतंजलि परिसर की है. मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे अचानक फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास हड़कंप मच गया. बताया जा रहा कि डॉक्टर नवीन रोहिला अपनी पूर्व प्रेमिका डॉक्टर श्वेता ठाकुर के फ्लैट की छत पर पहुंचा था. उस समय श्वेता अपने कजिन आशुतोष और कुछ सहेलियों के साथ वहां मौजूद थी. पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, नवीन और श्वेता के बीच पहले बातचीत हुई. इसके बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया. आरोप है कि इसी दौरान नवीन ने एयरगन निकालकर श्वेता पर फायर कर दिया.

श्वेता को बचाने आया कजिन, वह भी घायल

श्वेता पर फायरिंग होते देख उसका कजिन आशुतोष बीच में आ गया. इस दौरान वह भी एयरगन के छर्रों की चपेट में आ गया. घटना के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई. लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. फायरिंग के बाद नवीन ने एयरगन खुद पर तान ली और जान देने की कोशिश की. गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है. पुलिस के मुताबिक, उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

7 साल पहले मेडिकल कॉलेज में हुई थी मुलाकात

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि नवीन और श्वेता की मुलाकात करीब सात साल पहले आरकेडीएफ मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई के दौरान हुई थी. इसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए. दोनों लंबे समय तक एकदूसरे के संपर्क में रहे. श्वेता मूल रूप से गुजरात की रहने वाली है. कुछ समय पहले उसकी शादी कहीं और तय हो गई थी. उसकी सगाई की जानकारी सामने आने के बाद नवीन और श्वेता के बीच तनाव बढ़ गया. पुलिस अब इसी एंगल से पूरे मामले की जांच कर रही है.

फिल्म देखने के बाद मां से की वीडियो कॉल

जांच में सामने आया कि वारदात से करीब दो घंटे पहले नवीन अपने दोस्तों के साथ दृश्यम 3 देखने गया था. रात करीब साढ़े 9 बजे फिल्म खत्म होने के बाद उसने राजगढ़ में अपनी मां से वीडियो कॉल पर बात की. इसके बाद नवीन गांधी नगर स्थित श्वेता के फ्लैट की ओर रवाना हो गया. करीब दो घंटे बाद वह फ्लैट की छत पर पहुंचा. वहां बातचीत के बाद विवाद हुआ और फिर फायरिंग की घटना हो गई.

सुसाइड नोट में लिखी ये बात

पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है. इसमें लिखा है कि, “मैं तुम्हारे बिना नहीं जी पाऊंगा.” पुलिस अब इस नोट की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इसे नवीन ने ही लिखा था या नहीं.

चैट और कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस

पुलिस अब मामले की हर कड़ी जोड़ने में जुटी है. जांच के दौरान नवीन और श्वेता के मोबाइल फोन, चैट और कॉल डिटेल को खंगाला जा रहा है. पुलिस यह भी पता कर रही है कि वारदात से पहले नवीन ने कोई तैयारी की थी या नहीं. पुलिस श्वेता और उसके कजिन आशुतोष से भी घटना को लेकर जानकारी जुटा रही है. फिलहाल नवीन का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY