HealthViral

Sleeping Posture For Health: रात में बाएं करवट सोएं या दाएं, कौन सी पोजिशन है स्वास्थ्य के लिए बेहतर? जानें

Ayurveda Best Sleeping Position: सभी की कोई न कोई फेवरेट स्लीपिंग पोजिशन होती है, जिसमें हम सबसे ज्यादा कंफर्टेबल महसूस करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है सोने के तरीके से हमारे पूरे स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। कुछ स्लीपिंग पोजिशन ऐसे होते हैं, जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।

Sleeping Posture For Health: रात में बाएं करवट सोएं या दाएं, कौन सी पोजिशन है स्वास्थ्य के लिए बेहतर? जानें
Sleeping Posture For Health: रात में बाएं करवट सोएं या दाएं, कौन सी पोजिशन है स्वास्थ्य के लिए बेहतर? जानें

आयुर्वेद के अनुसार, बांई करवट सोना हमारी सेहत के लिए सबसे अच्छा होता है। आयुर्वेद में इसे वामकुशी कहा गया है। इसके अलावा भी बांई और सोने के कई अनेक फायदे हैं।

बांई करवट सोने के फायदे (Left Side Sleeping Benefits)

हमारा दिल हमारे शरीर के बांई ओर है। इसलिए जब हम बांई करवट सोते हैं, तो हमारा दिल अच्छे से फंक्शन करता है। इस प्रकार सोने से हमारे दिल पर कम बोझ पड़ता है और फंक्शनिंग आसान हो जाती है।

  • पाचन होता है बेहतर

बांई करवट सोने से हमारा पाचन तंत्र अच्छे से काम करने में सक्षम हो पाता है। खाना आसानी से पचता है और फूड वेस्ट छोटी आंत से बड़ी आंत में आसानी से मूव कर पाता है। इसलिए अच्छी नींद से हमारा डाइजेस्टिव सिस्टम बेहतरीन तरीके से काम करता है और बावेल मूवमेंट को आसान बनाता है।

  • प्रेग्नेंसी में बांई ओर सोना आरामदायक

अमूमन, गर्भवती स्त्री को सोने में बहुत सारी समस्याएं झेलनी पड़ती हैं, जिससे उनका स्लीपिंग पैटर्न खराब हो जाता है और उनका मन चिड़चिड़ा सा हो जाता है। प्रेग्नेंट महिला के बांई ओर सोने से उनकी पीठ पर दबाव कम पड़ता है और साथ ही ब्लड का फ्लो उनके गर्भाशय में अच्छे से हो पाता है। इससे गर्भ के भीतर पल रहे शिशु के विकास में मदद मिलती है। बांई ओर सोने से सभी पोषक तत्व प्लेसेंटा तक अच्छे से पहुंच पाते हैं, जो शिशु के ग्रोथ में मदद करता है।

प्रेग्नेंट महिला (सौ. सोशल मीडिया)

  • खर्राटों से राहत

बांई ओर सोने से कम आते हैं। बांई ओर सोने से जीभ और गला न्यूट्रल पोजिशन में होते हैं, जिससे सांस लेने में आसानी होती है। पीठ के बल सोने से खर्राटों की समस्या बढ़ सकती है।

इसके अलावा बांई करवट लेकर सोने से पीठ दर्द, गर्दन में अकड़न, , किडनी व लिवर फंक्शनिंग, एसिडिटी और हार्ट बर्न में राहत और ब्रेन फंक्शनिंग बेहतर करने में मदद मिलती है।

क्या दाईं ओर सोना है फायदेमंद (Right Side Sleeping Pros And Cons)

  • जहां एक ओर बाई ओर सोने के अनगिनत फायदे हैं, तो वहीं दाई ओर सोने के कुछ फायदे, तो कई नुकसान भी हैं। दाई ओर सोना कुछ मामलों में ह्दय रोगियों के लिए फायदेमंद हो सकती है। इस पोजिशन में सोने से हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर कम होता है। जिन लोगों को एसिडिटी की समस्या होती है, उसके लिए दाई ओर सोना बेहद नुकसानदेह हो सकता है।
  • बढ़ती उम्र के साथ बुजुर्गों में दाई करवट सोने की प्रवृति बढ़ जाती है। यदि आपको भी दाई ओर सोने की आदत है, तो घबराइए नहीं बल्कि धीरे-धीरे अपनी आदत में सुधार लाइए और बाई ओर सोने की कोशिश करें।

खर्राटे (सौ. सोशल मीडिया)

Khabar Monkey

पीठ के बल सोने के फायदे (Back Sleeping Advantages)

  • फायदे
  • रीढ़ की हड्डी का अलाइनमेंट सही रहता है।
  • सिरदर्द व तनाव में राहत।
  • छाती पर कम दबाव।
  • साइनस में आराम मिलता है।
  • नुकसान
  • नींद में सांस लेने में समस्या।
  • खर्राटों को बढ़ाता है।
  • एसिड रिफ्लक्स को बढ़ाता है।
  • बिल्कुल भी आरामदायक नहीं होता है।

पीठ के बल सोना (सौ. सोशल मीडिया)

अच्छी नींद के लिए करें निम्न उपाय

  • रात को जब आप बिस्तर पर जाएं, तो बाई ओर सोने की कोशिश करें।
  • एक नरम तकिया को अपने गर्दन के नीचे रखें और एक तकिया अपने घुटनों के पीछे रखें।
  • अपने कमरे का तापमान 18 डिग्री के आसपास रखें, इससे नींद अच्छी आएगी।
  • सोने के कम से कम 1 घंटे पहले स्क्रीन टाइम बंद कर दें।
  • देर रात को कैफिनेटेड ड्रिंक लेने से बचें।
  • रात को सोने से पहले हल्दी का दूध या कैलेमाइन टी आपका नींद बेहतर बना सकता है।
khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply