अंक ज्योतिष में कुछ अंकों को बहुत ताकतवर माना गया है. ये मूलांक वाले लोग इसलिए खास होते हैं क्योंकि उन्हें कम समय में ही बड़ी सफलता मिल जाती है. आज जानते हैं कि इन लोगों के लिए महीने की कौन-सी तारीखें और समय सबसे ज्यादा लकी साबित होते हैं.

इन तारीखों में धमाल करते हैं 4 मूलांक वाले
आपने देखा या महसूस होगा कि कुछ तारीखें, दिन और समय आपके लिए विशेष शुभ या अशुभ होता हैं. अंक ज्योतिष में इन तारीखों को बेहद शक्तिशाली माना गया है, जो व्यक्ति की किस्मत पलट सकती हैं. यही वजह है कि कुछ खास तारीखों में जन्मे लोगों को महीने की कुछ खास तारीखों में ही सफलता, पैसा या खुशखबरियां मिलती हैं. साथ ही इन खास दिनों में इनकी पर्सनालिटी और अलग ही ओरा रहता है. जानिए ये मूलांक कौन-से हैं और उनके लिए कौन-सी तारीखें विशेष शुभ साबित हो सकती हैं.
मूलांक 1 (बर्थडेट – 1, 10, 19, 28)
मूलांक 1 वालों के लिए महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख काफी शुभ मानी जाती हैं. इन लोगों को अक्सर तरक्की, पैसा, शुभ सूचनाएं महीने की इन तारीखों में ही मिलती हैं. साथ ही इन लोगों के लिए सूर्योदय का समय विशेष शुभ और ऊर्जावान होता है. विशेष टिप – ऐसे लोग कभी भी देर तक सोने की गलती न करें, वरना उनका भाग्य भी सो जाएगा.
मूलांक 2 (बर्थडेट- 2, 11, 20, 29)
मूलांक 2 वाले लोग चंद्रमा से प्रभावित होते हैं. इन लोगों के लिए महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीखें विशेष शुभ होती हैं. यदि ये लोग कोशिश करें कि अपने महत्वपूर्ण काम इन तारीखों में करें तो सफल होने की संभावना ज्यादा रहती है. साथ ही रात का समय इन लोगों के लिए विशेष होता है. रात में इनकी क्रिएटिविटी चरम पर होती है. विशेष टिप – ये लोग पूर्णिमा और उसके आसपास के दिनों में कुछ वक्त चांदनी रात में बिताएं.
Khabar Monkey
मूलांक 4 (बर्थडेट – 4, 13, 22, 31)
मूलांक 4 वाले लोगों पर राहु का प्रभाव होता है. इन लोगों के लिए महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख विशेष होती हैं. राहु के प्रभाव से इन तारीखों में अचानक बड़ी सफलता मिलने के योग बनते हैं. इनकी किस्मत अचानक बदलती है. विशेष टिप – गलत संगत और बुरी लतों से दूर रहें, वरना आसमान से जमीन पर आने में देर नहीं लगेगी.
मूलांक 7 (7, 16, 25)
मूलांक 7 वाले लोगों पर केतु का प्रभाव रहता है. इनके लिए हर महीने की 7, 16, 25 तारीख और सप्ताह में बुधवार व शुक्रवार दिन सबसे शुभ होते हैं. साथ ही शाम को गोधूलि बेला का समय सबसे शुभ होता है. ये लोग इन तारीखों में अचानक बड़ी कामयाबी पाते हैं. विशेष टिप – मेडिटेशन, योग, अघ्यात्म से जुड़ना बहुत लाभ देता है.
वैसे तो लगन से मेहनत करने वालों के लिए हर दिन शुभ होता है. कड़ी मेहनत, अच्छे कर्म और सही समय पर सही निर्णय लेना व सकारात्मक रहना ही सफलता की असली कुंजी है.





