Viral

शराब का प्यासा! गंगा में नहाते हुए पी रहा था बीयर, हो गया वायरल, अब केस दर्ज

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक बार गंगा नदी को लेकर बवाल मच गया है. जहां पहले गंगा नदी में बोट पर इफ्तार पार्टी में नॉन वेज का इस्तेमाल होने पर विवाद बना हुआ था. वहीं, अब एक युवक द्वारा बीयर पीने का वीडियो वायरल हो रहा है. हालांकि, मामला बढ़ने पर पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. साथ ही गिरफ्तारी के लिए टीम बना दी है.

शराब का प्यासा! गंगा में नहाते हुए पी रहा था बीयर, हो गया वायरल, अब केस दर्ज
शराब का प्यासा! गंगा में नहाते हुए पी रहा था बीयर, हो गया वायरल, अब केस दर्ज

दरअसल, गंगा में स्नान करने के दौरान एक युवक बीयर पी रहा था. नाविकों ने जब ये देखा तो उन्होंने वीडियो बना लिया और उसे खरीखोटी सुनाई. इसके बाद मामला सोशल मीडिया पर छा गया. बढ़ता विवाद देख पुलिस अलर्ट हो गई. तुरंत युवक की कुंडली खंगालनी शुरू की. इस पर पता चला कि आरोपी युवक बिहार के रोहतास जिले का रहने वाला है. उसके खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया. इसके अलावा, एक टीम को उसे गिरफ्तार करने के लिए भेज दिया है.

इधर, अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने भी शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने कहा कि मां गंगा हिंदू धर्म में आस्था और पूजा का केंद्र हैं तथा गंगा घाटों पर इस प्रकार का कृत्य करोड़ों श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है. सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो धार्मिक माहौल को दूषित करने और सामाजिक वैमनस्य फैलाने वाला है. अगर ऐसे मामलों पर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो असामाजिक तत्वों का मनोबल बढ़ सकता है. कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है.

Khabar Monkey

एसीपी अतुल अनजान ने लोगों से अपील की है कि धार्मिक स्थानों पर ऐसे कृत्य न करें वरना कड़ी कार्रवाई की जाएगी. बताए चलें कि लगातार बीते कुछ दिनों से ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं. कुछ दिनों पहले उत्तराखंड के हरिद्वार से भी ऐसी एक खबर सामने आई थी.

Leave a Reply