: उत्तर प्रदेश में किसानों और पशुपालकों के लिए योगी सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में कुल 22 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में खास तौर पर पशुपालन को बढ़ावा देने, किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा करने से जुड़े फैसलों पर जोर दिया गया।

सरकार का फोकस प्रदेश के पशुधन क्षेत्र को और मजबूत करने पर है। उत्तर प्रदेश पहले से ही देश में दूध उत्पादन के मामले में नंबर1 है। इसके अलावा अंडा, ऊन और मत्स्य पालन के क्षेत्र में भी प्रदेश की स्थिति मजबूत है। अब सरकार इन क्षेत्रों में आधुनिक तकनीक, बेहतर प्रबंधन और मजबूत बाजार व्यवस्था को बढ़ावा देना चाहती है।