शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
ग्रेटर नोएडा में RTE प्रवेश प्रक्रिया पर सवाल, स्कूल सत्यापन में मिला फर्जी राशन कार्ड, जानें पूरा मामला​ | Harmanpreet Kaur ने Lord’s के मैदान पर रच डाला इतिहास, दुनिया के सिर्फ तीन ही क्रिकेटर्स कर पाए थे ये कारनामा​ | Ghaziabad Crime News: पत्नी को लेने आया था दामाद, ससुर ने रोका तो कर दी हत्या; 5 बार चाकू से किया वार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘4 साल पहले ही बोल चुका हूं’, राम मंदिर चढ़ावा मामले में बृजभूषण ने दोहराई बात; कहा- पहले दिन से हो रहा खेल​

Brij Bhushan Sharan Singh Statement: राम मंदिर में कथित दान और चढ़ावा चोरी मामले को लेकर सियासी घमासान जारी है। भाजपा के पूर्व सांसद और कैसरगंज से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने इस मुद्दे पर टिप्पणी करने से बचते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि इस विषय पर वह पहले ही अपनी बात रख […]

‘4 साल पहले ही बोल चुका हूं’, राम मंदिर चढ़ावा मामले में बृजभूषण ने दोहराई बात; कहा- पहले दिन से हो रहा खेल​

Brij Bhushan Sharan Singh Statement: राम मंदिर में कथित दान और चढ़ावा चोरी मामले को लेकर सियासी घमासान जारी है। भाजपा के पूर्व सांसद और कैसरगंज से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने इस मुद्दे पर टिप्पणी करने से बचते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि इस विषय पर वह पहले ही अपनी बात रख चुके हैं और अब इस पर कुछ नया नहीं कहना चाहते। राम मंदिर दान चोरी मामले में सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बारे में मैं बोल चुका हूं, पहले बोल चुका हूं।

‘4 साल पहले ही बोल चुका हूं’, राम मंदिर चढ़ावा मामले में बृजभूषण ने दोहराई बात; कहा- पहले दिन से हो रहा खेल​
‘4 साल पहले ही बोल चुका हूं’, राम मंदिर चढ़ावा मामले में बृजभूषण ने दोहराई बात; कहा- पहले दिन से हो रहा खेल​

शुरू से चल रहा खेल: बृजभूषण

आईएएनएस ने जब उनसे कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के उस बयान पर प्रतिक्रिया मांगी, जिसमें उन्होंने कहा है कि वह भी राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी को लेकर एफआईआर दर्ज कराएंगे क्योंकि उनका भी चढ़ावा चोरी हुआ है, तब भी बृजभूषण शरण सिंह ने कोई विस्तृत प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया।

उन्होंने कहा कि मुझे जो बोलना है, मैं पहले बोल चुका हूं। इस मुद्दे पर जब कोई नहीं बोला था संसार में, चार साल पहले बोल चुका हूं। इसीलिए आज तक मैं राम जन्मभूमि दर्शन करने नहीं गया, क्योंकि यहां पहले दिन से खेल चल रहा था।

ट्रस्ट की बैठक पर नहीं दिया जवाब

राम मंदिर ट्रस्ट की हालिया बैठक को लेकर पूछे गए सवाल पर भी उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यह विषय उनके अधिकार क्षेत्र का नहीं है। उन्होंने कहा कि ये हमारा विषय नहीं है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी बृजभूषण शरण सिंह इस मामले पर बयान देते हुए कह चुके हैं कि यदि वह पूरी सच्चाई बोलेंगे तो संकट में आ जाएंगे। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं।

8 पर हो चुकी है कार्रवाई

की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। इस मामले में अब तक आठ कर्मचारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच एजेंसियों ने आरोपियों के पास से 80 लाख रुपए से अधिक की नकदी और आभूषण बरामद किए हैं। मामले की जांच के दौरान मंदिर प्रबंधन की भूमिका पर भी सवाल उठे हैं।

विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावार

इसी बीच, ट्रस्ट से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारियों, और अनिल मिश्रा के इस्तीफा देने की खबरों ने भी इस विवाद को और चर्चा में ला दिया है। इस पूरे प्रकरण को लेकर विपक्ष लगातार भाजपा और आरएसएस पर हमलावर है। विपक्षी दलों का आरोप है कि राम मंदिर में हुए कथित चढ़ावा चोरी मामले में बड़े लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है और निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हो रही। वहीं, भाजपा की ओर से इन आरोपों का लगातार खंडन किया जाता रहा है।

एजेंसी इनपुट के साथ…

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY