Shiva Sharma Murder Case Shraddha Dubey Arrested: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बड़ी खबर है। जहां चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूपी STF ने श्रद्धा दुबे को नागपुर से गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार श्रद्धा दुबे की बहन और ड्राइवर को भी उपास स्टेप में गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद तीनों को आज ही लखनऊ लाने की तैयारी की जा रही है।

एक दिन पहले हटाया था ACP को
आपको बता दें बीते दिन पुलिस कमिश्नर ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए डीसीपी के बाद अब एसीपी हज़रतगंज रजनीश वर्मा को उनके पद से हटा दिया था गौरतलब है इस सनसनीखेज मामले में प्रशासनिक स्तर पर पहले ही बड़ी कार्रवाई की जा चुकी है, जिसके तहत डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर को भी हटाया गया था और इंस्पेक्टर हज़रतगंज विक्रम सिंह को लाइन हाजिर किया गया था।
लोकेशन मिलने से पहले ही बदल रही थी ठिकाना
जानकारी के मुताबिक, श्रद्धा दुबे नेपाल में बारबार अपना शहर और ठिकाना बदल रही थी. पुलिस को उसकी संभावित लोकेशन मिलने से करीब चार घंटे पहले ही वह वहां से निकल जाती थी। ऐसे में जांच टीम के लिए उस तक पहुंचना चुनौती बना हुआ है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें