BusinessViral

Share Market: हरे निशान में खुला शेयर बाजार, फिर 5 मिनट बदल गया पूरा नजारा; सेंसेक्स-निफ्टी में आई तेज गिरावट

भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार को मजबूत शुरुआत की, लेकिन यह तेजी कुछ ही मिनटों में गायब हो गई। बाजार खुलते समय सेंसेक्स 234 अंकों की बढ़त के साथ 78,192 पर पहुंच गया था, जबकि निफ्टी भी 24,400 के ऊपर कारोबार कर रहा था। हालांकि, ओपनिंग के सिर्फ 5 मिनट बाद ही बाजार में बिकवाली हावी हो गई और पूरा माहौल बदल गया। कुछ ही देर में सेंसेक्स करीब 140 अंक टूट गया, जबकि निफ्टी भी करीब 30 अंक फिसलकर 24,300 के पास पहुंच गया। बाजार में अचानक आई इस गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी।

Share Market: हरे निशान में खुला शेयर बाजार, फिर 5 मिनट बदल गया पूरा नजारा; सेंसेक्स-निफ्टी में आई तेज गिरावट
Share Market: हरे निशान में खुला शेयर बाजार, फिर 5 मिनट बदल गया पूरा नजारा; सेंसेक्स-निफ्टी में आई तेज गिरावट

बाजार में दिखा उतार-चढ़ाव

शुरुआती कारोबार में लगभग 406 शेयरों में तेजी देखने को मिली, जबकि 139 शेयर गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए। वहीं 44 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। बाजार में तेज उतार-चढ़ाव के बीच निवेशक लगातार खरीदारी और मुनाफावसूली के बीच फंसे नजर आए। विशेषज्ञों का मानना है कि ग्लोबल संकेतों की कमजोरी और निवेशकों की सतर्कता के चलते बाजार में दबाव देखने को मिला। इसके अलावा कंपनियों के तिमाही नतीजों से पहले भी निवेशक सतर्क दिखाई दिए।

टॉप गेनर्स और लूजर्स

आज सुबह ट्रेंट, एचडीएफसी लाइफ, बजाज ऑटो, इटरनल और मैक्स हेल्थकेयर जैसे शेयरों ने निफ्टी पर बढ़त बनाई और टॉप गेनर्स की सूची में शामिल रहे। दूसरी ओर, कोटक महिंद्रा बैंक, टाइटन, पावर ग्रिड, हिंडाल्को और इंडिगो (इंटरग्लोब एविएशन) जैसे बड़े शेयरों में बिकवाली देखी गई, जिससे ये टॉप लूजर्स बन गए।

Khabar Monkey

इन कंपनियों पर रहेगी नजर

आज कई दिग्गज कंपनियां अपने तिमाही नतीजों की घोषणा करने वाली हैं, जिससे बाजार में हलचल बनी रहेगी। इनमें थर्मैक्स, विक्रम सोलर, ल्यूपिन, डाबर इंडिया, बीएसई लिमिटेड, इंद्रप्रस्थ गैस और महानगर गैस जैसी कंपनियां शामिल हैं। इन कंपनियों के प्रदर्शन का सीधा असर इनके शेयरों की चाल पर पड़ेगा।

पेटीएम के नतीजों ने खींचा ध्या

आज सबसे ज्यादा चर्चा पेटीएम के शेयरों को लेकर रही। पेटीएम की पैरेंट कंपनी One97 Communications ने मार्च तिमाही में ₹183 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया है। खास बात यह है कि कंपनी ने पूरे वित्त वर्ष में पहली बार ₹552 करोड़ का नेट प्रॉफिट हासिल किया है, जबकि पिछले साल कंपनी घाटे में थी। हालांकि दिसंबर तिमाही के मुकाबले कंपनी के मुनाफे में थोड़ी गिरावट आई है। इसके बावजूद निवेशकों के बीच पेटीएम के प्रदर्शन को लेकर सकारात्मक माहौल देखने को मिला।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply