Sunita Ahuja On Govinda: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा की पर्सनल लाइफ एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार चर्चा उनकी फिल्मों या कमबैक को लेकर नहीं, बल्कि पत्नी सुनीता आहूजा के बेबाक बयान को लेकर हो रही है. सुनीता ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने शादीशुदा जीवन पर खुलकर बात करते हुए ऐसा बयान दे दिया, जिसने फैंस को चौंका दिया. हालांकि, उन्होंने पहले भी कई बार अपने और गोविंदा के रिश्ते पर कहा है कि उन्हें गोविंदा जैसा बेटा तो चाहिए, लेकिन पति नहीं, लेकिन इस बार उन्होंने इसकी वजह बताई है. इस बयान के सामने आते ही दोनों के रिश्ते को लेकर फिर से चर्चाएं तेज हो गई हैं.

बॉलीवुड की दुनिया में बड़ा नाम हैं, उन्होंने कई कमाल की फिल्में की हैं. लेकिन, अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही साथ उनकी पर्सनल लाइफ भी अक्सर सुर्खियों में रही है. इनमें से सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी है गोविंदा की पत्नी के बयान, जिसके चलते कभी-कभी दोनों की तलाक की खबरें भी सामने आई हैं. इन दिनों फिर दोनों के रिश्तों को लेकर बात शुरू हो गई है, जिसकी वजह सुनीता आहूजा का हालिया इंटरव्यू है.
सुनीता ने बताई इसकी वजह
सुनीता आहूजा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने और गोविंदा के बारे में बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि गोविंदा एक बेटे और भाई के तौर पर बेहद अच्छे इंसान हैं, लेकिन पति के रूप में वो उनकी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए. वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें घूमना-फिरना, बाहर डिनर करना और छुट्टियों पर जाना पसंद है, जबकि गोविंदा ने अपनी पूरी जिंदगी परिवार और जिम्मेदारियों में ही गुजार दी. सुनीता ने बताया कि इतने बड़े सुपरस्टार होने के बावजूद उन्होंने कभी अपने लिए जिंदगी नहीं जी और यही बात उन्हें दुख देती है.
–
पछताने का कोई फायदा नहीं
सुनीता ने आगे ये भी कहा कि अब इतने साल साथ रहने के बाद पछताने का कोई फायदा नहीं है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वो उन्हें छोड़ नहीं सकतीं और अब इस बारे में सोचना भी गलत होगा. उन्होंने कहा, ‘अब पछतावा करने का फायदा ही क्या है? छोड़ तो नहीं सकते अभी? अब 40 साल बीत गया है अब तो सोचना भी गुनाह है.’ करीब चार दशक की शादी का जिक्र करते हुए उन्होंने माना कि रिश्ते में कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन दोनों ने साथ रहकर सब संभाला.
पर्सनल लाइफ की होती है चर्चा
गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी 1987 में हुई थी और शुरुआती दौर में दोनों ने अपने रिश्ते को निजी रखा था. बाद में बेटी टीना के जन्म के बाद उन्होंने शादी का खुलासा किया. आज इस कपल के दो बच्चे हैं और लंबे समय से साथ हैं. हालांकि, समय-समय पर सुनीता अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बयान देती रही हैं, जिनकी वजह से दोनों की पर्सनल लाइफ अक्सर चर्चा में रहती है.





