Thursday, April 30, 2026
Entertainment

Sambhavna Pregnant: शादी के 10 साल बाद सेरोगेसी से मां बनेंगी संभावना सेठ, 8 बार फेल हुए IVF

Sambhavna Pregnant: बधाई हो! भोजपुरी एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम संभावना सेठ 45 साल की उम्र में मां बनने वाली हैं. शादी के 10 साल बाद एक्ट्रेस सेरोगेसी के जरिए जल्द अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगी. जिसकी जानकारी खुद एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है. संभावना सेठ लंबे वक्त से बेबी प्लान कर रही हैं, लेकिन उन्हें काफी दर्द झेलने पड़े. कुछ वक्त पहले ही उनका मिसकैरेज भी हुआ था. संभावना सेठ का अपना यूट्यूब चैनल भी हैं, काफी समय से वो व्लॉग्स बना रही हैं. और उनकी काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग भी है. अब एक्ट्रेस को सिर्फ फैन्स ही नहीं, स्टार्स
भी बधाई दे रहे हैं.

Sambhavna Pregnant: शादी के 10 साल बाद सेरोगेसी से मां बनेंगी संभावना सेठ, 8 बार फेल हुए IVF
Sambhavna Pregnant: शादी के 10 साल बाद सेरोगेसी से मां बनेंगी संभावना सेठ, 8 बार फेल हुए IVF

ने न्यूज पेपर कटिंग के साथ लिखा- ”सैम अवी बेबी, कमिंग सून… ब्रेकिंग न्यूज हम प्रेग्नेंट हैं. वो कैप्शन में लिखती हैं- हम प्रेग्नेंट हैं, हमारी सबसे खूबसूरत स्टोरी प्रोडक्शन में है. लव, होप और सेरोगेसी के जरिए. काउंटडाउन शुरू हो गया है.” वहीं दूसरी तस्वीर में एक बेबी के शूज हाथ में लिए दिख रहे हैं. जबकि, तीसरी तस्वीर डॉग के साथ है. जिसमें ब्लू और पिंक कलर के बैलून दिख रहे हैं.

जल्द मां बनने वाली हैं संभावना सेठ

संभावना सेठ ने कई बार IVF कराया है. 7-8 बार IVF कराने की जानकारी वो खुद ही शेयर कर चुकी हैं. पिछले साल जब वो गुड न्यूज फैन्स के साथ शेयर करने वाली थी, उससे पहले ही एक्ट्रेस का मिसकैरेज हो गया था. संभावना ने बताया था कि कई दिनों तक उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी और डॉक्टर्स के साथ भी खराब एक्सपीरियंस शेयर किया था. आखिरकार अब वो सेरोगेसी के जरिए मां बनने वाली हैं. साल 2016 में एक्ट्रेस संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी शादी के बंधन में बंधे थे. और अब शादी के 10 साल बाद प्रेग्नेंट हैं. तस्वीर पर सुनीता आहूजा ने कमेंट करते हुए लिखा- बधाई हो, मैंने कहा था नवरात्रि में. युविका चौधरी- Awww सुपर गुड न्यूज, बधाई. कई एक्टर्स उनकी तस्वीरों पर कमेंट कर रहे हैं. साथ ही उन्हें इस नए फेज के लिए बधाई दे रहे हैं.

संभावना सेठ को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है. एक्ट्रेस के अलावा उनके पति ने भी बुरे फेज का एक्सपीरियंस शेयर किया था. पर अविनाश की फैमिली का संभावना को काफी सपोर्ट रहा है. अब एक्ट्रेस फिर से काम पर लौटी हैं. वो लगातार म्यूजिक वीडियो शेयर करती रहती हैं. इसी बीच प्रेग्नेंसी की जानकारी शेयर की.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply