Thursday, April 30, 2026
Viral

Viral Video: टॉफी के लिए भाई की कनपटी पर तानी टॉयगन, नन्हीं ‘डॉन’ के आगे मम्मी ने टेके घुटने, वीडियो देख लोटपोट हुए लोग

Viral Video: इंटरनेट पर अक्सर बच्चों की मजेदार शरारतों के होते रहते हैं, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसी नन्ही डॉन का जलवा है, जिसने अपनी डिमांड पूरी करवाने के लिए घर में ही फिल्मी सीन क्रिएट कर दिया. एक टॉफी की खातिर इस बच्ची ने अपने छोटे भाई को ही बंधक बना लिया, वह भी टॉय गन की नोक पर.

Viral Video: टॉफी के लिए भाई की कनपटी पर तानी टॉयगन, नन्हीं ‘डॉन’ के आगे मम्मी ने टेके घुटने, वीडियो देख लोटपोट हुए लोग
Viral Video: टॉफी के लिए भाई की कनपटी पर तानी टॉयगन, नन्हीं ‘डॉन’ के आगे मम्मी ने टेके घुटने, वीडियो देख लोटपोट हुए लोग

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटी बच्ची हाथ में टॉय गन लिए खड़ी है. उसने गन को अपने छोटे भाई की कनपटी पर टिका रखा है. ठीक वैसे ही जैसे फिल्मों में किडनैपर फिरौती मांगते हैं. इसके बाद अपनी मां को धमाकते हुए कहती है, टॉफी दे तो वरना.

वीडियो में आप देखेंगे कि जब बहन फुल टशन में है, वहीं उसका छोटा भाई सचमुच डरकर रो रहा है. उसे लग रहा है कि वाकई उसका अपहरण हो गया है. अपनी बेटी का यह अवतार देख मां भी दंग रह गई और अंत में उसे नन्हीं डॉन के आगे घुटने टेकने ही पड़े. यह वीडियो चीन का बताया जा रहा है, जो एक बार फिर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर धूम मचा रहा है.

21 सेकंड की इस मजेदार क्लिप को @Rainmaker1973 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. एक ने लिखा, छोटा भाई की मासूमियत देखिए, उसे सच में लगा कि वह खतरे में है. एक अन्य यूजर ने कहा, लगता है इस बच्ची ने बहुत ज्यादा क्राइम थ्रिलर फिल्में देख ली हैं. गजब की एक्टिंग है.

वहीं, कुछ नेटिजन्स ने इसे लेकर चिंता भी जताई. एक यूजर ने लिखा कि बच्चों का खिलौने वाली बंदूक के साथ ऐसा व्यवहार करना यह दिखाता है कि वे स्क्रीन पर जो देखते हैं, उसका उन पर कितना गहरा असर पड़ता है.

यहां देखिए वीडियो

Disclaimer: यह खबर वायरल सोशल मीडिया पोस्ट और नेटिजन्स की प्रतिक्रियाओं पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इस वीडियो में किए गए किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply