रविवार, 12 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
अनिल अग्रवाल की कंपनी का बड़ा ऐलान, तेल-गैस में भारत को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी!​ | Telangana Mass Murder: 6 हत्याएं करने वाले सनकी पर 2 लाख का इनाम; लापरवाही बरतने पर SI सस्पेंड, CI को चार्जशीट​ | दिल्ली में बारिश का ब्रेक…UP- उत्तराखंड में जमकर बरसेंगे बदरा, कैसा रहेगा MP-बिहार से लेकर राजस्थान का मौसम?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Crime

हाथ धोने के दौरान शुरू हुआ विवाद, नागपुर में नाश्ते की दुकान पर बवाल, 27 वर्षीय युवक सामूहिक हमले में की मौत​

Nagpur Crime Murder Case: नागपुर कलमना थाना क्षेत्र में रविवार सुबह नाश्ते की दुकान पर हुए मामूली विवाद के बाद खूनखराबा हो गया। पानी का छींटा लगने के कारण एक युवक ने विवाद शुरू कर दिया। जब हाथापाई की नौबत आई तो वह भाग निकला, लेकिन तब तक विवाद में स्थानीय परिवार कूद चुके थे। […]

Nagpur Crime Murder Case: नागपुर कलमना थाना क्षेत्र में रविवार सुबह नाश्ते की दुकान पर हुए मामूली विवाद के बाद खूनखराबा हो गया। पानी का छींटा लगने के कारण एक युवक ने विवाद शुरू कर दिया। जब हाथापाई की नौबत आई तो वह भाग निकला, लेकिन तब तक विवाद में स्थानीय परिवार कूद चुके थे। दोनों परिवारों के सदस्यों ने मिलकर युवकों पर हमला कर दिया। इस हमले में ए युवक की मौत हो गई, जबकि अन्य जख्मी हो गए। पुलिस ने कुल 7 आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

हाथ धोने के दौरान शुरू हुआ विवाद, नागपुर में नाश्ते की दुकान पर बवाल, 27 वर्षीय युवक सामूहिक हमले में की मौत​
हाथ धोने के दौरान शुरू हुआ विवाद, नागपुर में नाश्ते की दुकान पर बवाल, 27 वर्षीय युवक सामूहिक हमले में की मौत​

मृतक भरतनगर, भरतवाड़ा रोड निवासी योगेश बीरसिंह साहू बताया गया। आरोपियों में साईकृपा सोसायटी, भरतवाड़ा निवासी शुभम राजेश पिल्लारे , राजेश दुधराम पिल्लारे , सरिता राजेश पिल्लारे , शिवानी राजेश पिल्लारे , प्रफुल सुरेश बांते , शुभांगी सुरेश बांते और गुलमोहरनगर निवासी मंगेश रहांगडाले का समावेश है।

पुलिस ने योगेश के दोस्त राजा खओमन साहू की शिकायत पर किया। योगेश और राजा मजदूरी करते हैं। रविवार की सुबह 10 बजे योगेश, राजा, उनका दोस्त रोहित भवानीनगर में रेती का टूक खाली करने गए थे। वहां से काम निपटाने के बाद भरतवाड़ा रोड पर एक टपरी पर पोहातरी खाने चले गए। यहां हाथ धोते समय योगेश से पानी का छींटा मंगेश रहांगडाले पर गिर गया। उसने योगेश को फटकार लगाई। बस इसी बात पर विवाद शुरू हुआ।

चाकू से किए वार

विवाद बढ़ने पर राजा और उसके साथियों ने मंगेश को पुलिस थाने ले जाने का प्रयास किया, लेकिन राजा वहां से भागकर शुभम पिल्लारे के घर के सामने पहुंच गया, वहां खड़े प्रफुल बांते को विवाद की जानकारी दी। योगेश और उसके साथी वहां पहुंचे तो प्रफुल ने गालीगलौच शुरू कर दी।

इसी दौरान पिल्लारे परिवार और प्रफुल के घर वाले भी बाहर निकल गए, हाथापाई शुरू होने पर मंगेश वहां से भाग निकला, लेकिन तब तक विवाद इतना बढ़ चुका था कि पिल्लारे और बांते परिवार के लोगों ने योगेश और उसके साथियों को पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान किसी ने शुभम पिल्लारे को बताया कि उसके पिता के साथ कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं।

चाकू से ताबड़तोड़ हमला, युवक की मौत; भाई भी घायल

शुभम अपने ऑटो से वहां पहुंचा। घर की रसोई में जाकर वह चाकू निकाल लाया, बाहर निकलते ही उसने योगेश पर सपासप वार शुरू कर दिए। योगेश के हाथ, सीने, गर्दन और पेट पर गंभीर चोटें आईं। बीचबचाव करने पहुंचे उसके बड़े भाई लोकेश पर भी शुभम ने किए योगेश वहीं ढेर हो गया। साथी योगेश और लोकेश को उपचार के लिए मेयो अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने योगेश को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY