सोमवार, 13 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
चाइनीज EV का ऐसा हाल, मोबाइल फोन से भी कम निकली उम्र, जल्दी कारें बदल रहे हैं लोग​ | अयोध्या के बाद अब मथुरा की बारी… कृष्ण जन्मभूमि पर कारसेवा की तारीख तय, हरिद्वार से संतों का बड़ा ऐलान​ | Pregnancy Health Tips: फोलिक एसिड ही नहीं….प्रेगनेंसी में ये पोषक तत्व भी हैं जरूरी, एक्सपर्ट ने बताया​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Women’s T20 World Cup: अब Australia से फाइनल में भिड़ेगा England, Lord’s में होगी कांटे की टक्कर​

कप्तान नैट साइवरब्रंट की चोट के बावजूद खेली गई 75 रन की शानदार पारी की मदद से इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 40 रन से हराकर महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई जहां उसका सामना चिर प्रतिद्वंदी ऑस्ट्रेलिया से होगा। पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद इंग्लैंड की शुरुआत […]

कप्तान नैट साइवरब्रंट की चोट के बावजूद खेली गई 75 रन की शानदार पारी की मदद से इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 40 रन से हराकर महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई जहां उसका सामना चिर प्रतिद्वंदी ऑस्ट्रेलिया से होगा।
पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 23 रन पर तीन विकेट गंवा दिए। इसके बाद साइवरब्रंट और पूर्व कप्तान हीथर नाइट ने चौथे विकेट के लिए 133 रन की साझेदारी की जिससे इंग्लैंड ने पांच विकेट पर 169 रन बनाए।

इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम आठ विकेट पर 129 रन ही बना पाई। उसकी तरफ से सलामी बल्लेबाज तंजमीन ब्रिट्स ने सर्वाधिक 51 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए चार्ली डीन और लॉरेंन बेल ने दोदो विकेट लिए।
दक्षिण अफ्रीका की उम्मीद मारिजान काप पर टिकी थी लेकिन टूर्नामेंट में अब तक अच्छा प्रदर्शन करने वाली यह ऑलराउंडर केवल पांच रन ही बना सकी।

उनके आउट होने के बाद दक्षिण अफ्रीका की उम्मीद भी खत्म हो गई।
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में अभी तक टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं गंवाया है। यह 2010 के बाद पहला अवसर है जबकि दोनों टीम अजेय रहकर फाइनल में पहुंची हैं। फाइनल रविवार को लॉर्ड्स में खेला जाएगा।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY