सोमवार, 23 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
चोटों के कारण गंवाए 10 से 15 Test मैच, KL Rahul ने समझाई तीनों फॉर्मेट की चुनौती​ | Rishikesh Karnaprayag Rail Project: उत्तराखंड में पहाड़ों के सीने को चीरकर बन रहीं 213 KM सुरंगें, जानें कब दौड़ेगी पहली ट्रेन​ | यूपी की वोटर लिस्ट में एक लाख डुप्लीकेट नाम! 2027 चुनाव से पहले सपा का बड़ा दावा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

मां और बहन से विवाद, सब इंस्पेक्टर के बुलाने पर पहुंचा जामा मस्जिद थाने… कौन है नबील? 9 पुलिसवालों पर चाकू से किया हमला​

Delhi News: दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में सोमवार दोपहर एक हैरान करने वाली घटना सामने आई. मां और बहन से जुड़े पारिवारिक विवाद की शिकायत पर पुलिस ने नबील नाम के एक शख्स को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था. उसे थाने बुलाने की जिम्मेदारी सबइंस्पेक्टर अजय को दी गई थी. नबील ने पहले […]

Delhi News: दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में सोमवार दोपहर एक हैरान करने वाली घटना सामने आई. मां और बहन से जुड़े पारिवारिक विवाद की शिकायत पर पुलिस ने नबील नाम के एक शख्स को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था. उसे थाने बुलाने की जिम्मेदारी सबइंस्पेक्टर अजय को दी गई थी. नबील ने पहले फोन पर थाने आने से मना कर दिया, लेकिन बाद में बातचीत के बाद वह वहां पहुंच गया. हालांकि थाने में दाखिल होते ही उसने ऐसा कदम उठाया, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी. उसने अचानक चाकू निकालकर सबइंस्पेक्टर अजय के गले और चेहरे पर हमला कर दिया. अजय को बचाने पहुंचे दूसरे पुलिसकर्मियों पर भी उसने चाकू से वार किए. इस हमले में थाने के अंदर कुल पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए.

इसके बाद आरोपी थाने से बाहर निकला और एक स्कूटी सवार को धक्का देकर उसकी स्कूटी छीन ली. वह स्कूटी लेकर फरार हो गया. पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और उसे पुरानी दिल्ली के चितली कबर इलाके में हवेली आजम खान में घेर लिया. यहां भी नबील ने पुलिस टीम पर चाकू से हमला कर दिया. इस दौरान चार और पुलिसकर्मी घायल हो गए. आखिरकार पुलिस को आत्मरक्षा में गोली चलानी पड़ी. पुलिस के मुताबिक टीम ने कुल आठ राउंड फायरिंग की, जिसमें आरोपी को छह गोलियां लगीं. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस तरह पूरी घटना में कुल नौ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं.

मां और बहन ने थाने पहुंचकर की थी शिकायत

मध्य दिल्ली के DCP रोहित राजबीर सिंह के मुताबिक, सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे दो महिलाएं जामा मस्जिद थाने पहुंची थीं. इनमें एक मां और दूसरी उनकी बेटी थीं. दोनों ने पुलिस को बताया कि नबील नाम का शख्स उन्हें काफी परेशान करता है. उन्होंने पुलिस से अनुरोध किया कि नबील को थाने बुलाकर उसकी काउंसलिंग की जाए, ताकि पारिवारिक विवाद को बातचीत के जरिए सुलझाया जा सके.

महिलाओं की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने नबील को थाने बुलाने का फैसला किया. सबइंस्पेक्टर अजय ने उसे फोन किया और थाने आने के लिए कहा. शुरुआत में नबील ने आने से इनकार कर दिया. हालांकि पुलिसकर्मी से बातचीत के बाद वह थाने आने के लिए तैयार हो गया. पुलिस को उम्मीद थी कि उससे बातचीत कर मामले को सुलझाया जा सकेगा, लेकिन थाने पहुंचने के बाद उसने पुलिसकर्मियों पर ही हमला कर दिया.

थाने में घुसते ही पूछा मुझे किसने बुलाया?

DCP के मुताबिक, नबील जैसे ही जामा मस्जिद थाने के अंदर पहुंचा, उसने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से पूछा कि उसे किसने बुलाया है? इस पर सबइंस्पेक्टर अजय ने जवाब दिया कि उन्होंने ही उसे बुलाया है. इसी दौरान नबील ने अचानक चाकू निकाल लिया और अजय के गले और चेहरे पर वार कर दिया. हमला इतना अचानक हुआ कि वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को संभलने का मौका नहीं मिला.

अजय को बचाने के लिए आसपास मौजूद दूसरे पुलिसकर्मी आगे आए, लेकिन नबील ने उन पर भी चाकू से हमला कर दिया. देखते ही देखते थाने के अंदर अफरातफरी मच गई. इस हमले में कुल पांच पुलिसकर्मी घायल हुए. इनमें दो सबइंस्पेक्टर, एक असिस्टेंट सबइंस्पेक्टर और दो हेड कांस्टेबल शामिल हैं. घायल पुलिसकर्मियों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. शुरुआती इलाज के बाद उन्हें सर गंगाराम अस्पताल ले जाया गया. DCP के मुताबिक, चार पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया ह. सभी घायलों को चेहरे और गर्दन के आसपास चोटें आई हैं.

स्कूटी छीनकर थाने से फरार हुआ नबील

पुलिसकर्मियों पर हमला करने के बाद नबील थाने से बाहर निकलकर फरार हो गया. भागने के दौरान उसने सड़क पर जा रहे एक स्कूटी सवार को रोका और उसे धक्का देकर स्कूटी छीन ली. इसके बाद वह स्कूटी लेकर मौके से निकल गया. थाने के अंदर हुए हमले और आरोपी के फरार होने की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.

आरोपी को पकड़ने के लिए सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की ऑपरेशंस यूनिट समेत पुलिस की कई टीमें सक्रिय की गईं. पुलिस ने अलगअलग जगह उसकी तलाश शुरू की. उसकी लोकेशन का पता लगाने के बाद टीमों ने उसे चितली कबर इलाके के पास ट्रैक कर लिया. यह पुरानी दिल्ली का भीड़भाड़ वाला इलाका है. पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने की कोशिश की.

चितली कबर में पुलिस पर फिर किया चाकू से हमला

DCP रोहित राजबीर सिंह के मुताबिक, पुलिस टीम ने चितली कबर इलाके में हवेली आजम खान में नबील को घेरने के बाद उसे सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन जब पुलिसकर्मी उसके पास पहुंचे तो उसने फिर से चाकू से हमला करना शुरू कर दिया. इस दौरान चार पुलिसकर्मी घायल हो गए. पुलिस के मुताबिक, आरोपी लगातार हमला कर रहा था और जवानों की जान को खतरा पैदा हो गया था.

ऐसे में पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में फायरिंग शुरू कर दी. DCP ने बताया कि पुलिस की ओर से कुल आठ राउंड गोलियां चलाई गईं. इनमें से छह गोलियां नबील को लगीं. गोली लगने से वह घायल हो गया. इसके बाद उसे इलाज के लिए लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे भर्ती कराया गया है.

2022 में भी दर्ज हुआ था झगड़े का केस

पुलिस के मुताबिक, नबील की उम्र करीब 30 साल है. उसके खिलाफ साल 2022 में भी झगड़े से जुड़ा एक मुकदमा दर्ज हुआ था. हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल सामने आई जानकारी के मुताबिक वह मानसिक रूप से पूरी तरह ठीक है. इस मामले में पुलिस उसके पुराने रिकॉर्ड और हमले के पीछे की वजहों की भी जांच कर रही है.

3 अलगअलग मामलों में दर्ज होगी FIR

DCP ने बताया कि इस पूरी घटना को लेकर पुलिस तीन अलगअलग मामलों में कार्रवाई कर रही है. पहला मामला जामा मस्जिद थाने के अंदर पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला करने का है. दूसरा मामला स्कूटी छीनकर फरार होने से जुड़ा है. वहीं, तीसरा मामला चितली कबर इलाके में पुलिस टीम पर दोबारा हमला करने का है. फिलहाल नबील अस्पताल में भर्ती है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY