Raj Kapoor Advice Rishi Kapoor: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर न सिर्फ अपनी रोमांटिक फिल्मों के लिए याद किए जाते हैं, बल्कि अपने बेबाक अंदाज और अलग अभिनय शैली के लिए भी जाने जाते थे। कपूर खानदान की चौथी पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करने वाले ऋषि कपूर ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दीं, लेकिन उनकी पहली ही फिल्म ने उन्हें एक ऐसी सीख दी, जिसने उनके पूरे करियर की दिशा तय कर दी।

दरअसल, ऋषि कपूर ने बतौर लीड एक्टर अपने करियर की शुरुआत फिल्म बॉबी से की थी, जिसका निर्देशन उनके पिता राज कपूर ने किया था। भले ही वे फिल्मी परिवार से थे, लेकिन सेट पर काम करना उनके लिए आसान नहीं था। अनुशासन इतना सख्त था कि सेट पर उन्हें अपने पिता को ‘पापा’ कहने की भी इजाजत नहीं थी, बल्कि वे उन्हें ‘साहब’ कहकर बुलाते थे।
ऋषि कपूर की फिल्म
फिल्म के एक गाने की शूटिंग के दौरान ऋषि कपूर को लगा कि कोई कोरियोग्राफर आएगा और उन्हें स्टेप्स सिखाएगा, लेकिन काफी इंतजार के बाद भी जब कोई नहीं आया तो वे हैरान रह गए। तभी राज कपूर ने साफ कहा कि इस गाने के लिए कोई कोरियोग्राफर नहीं बुलाया जाएगा और जो भी करना है, वह उन्हें खुद करना होगा।
राज कपूर की बात ने बदली सोच
यह सुनकर घबरा गए और उन्होंने शुरुआत में मना भी किया, लेकिन राज कपूर की एक बात ने उनकी सोच बदल दी। ऋषि कपूर ने कहा कि अगर कोरियोग्राफर आता तो वह तुम्हें वही सिखाता जो पहले धर्मेंद्र या अमिताभ बच्चन कर चुके हैं। ऐसे में लोग तुम्हें ऋषि कपूर की नकल करने वाला समझेंगे, इसलिए बेहतर है कि तुम अपनी अलग पहचान खुद बनाओ।
ऋषि कपूर का करियर
इस सीख का असर ऋषि कपूर के पूरे करियर पर देखने को मिला। उन्होंने अपनी फिल्मों में गानों की लिप-सिंकिंग, डांस और स्टाइल को खुद के अंदाज में पेश किया, जो दर्शकों को बेहद पसंद आया। 70 और 80 के दशक में जहां धर्मेंद्र और एक्शन फिल्मों के लिए मशहूर थे, वहीं ऋषि कपूर ने रोमांस और म्यूजिकल फिल्मों के जरिए अपनी अलग जगह बनाई।





