Wednesday, April 29, 2026
Entertainment

4 दिन की शूटिंग, करोड़ों का सेट, राम चरण की Peddi में श्रुति हासन का स्पेशल डांस, 3 करोड़ फीस ने खींचा ध्यान

Ram Charan Peddi Song Update: साउथ सुपरस्टार राम चरण की आगामी फिल्म ‘पेड्डी’ इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है। फिल्म की रिलीज को लेकर जहां फैंस में उत्साह बना हुआ है, वहीं अब इससे जुड़ी एक नई खबर ने सभी का ध्यान खींच लिया है। खबर है कि फिल्म में एक खास डांस नंबर के लिए श्रुति हासन को साइन किया गया है और इसके लिए उन्हें भारी-भरकम फीस दी जा रही है।

4 दिन की शूटिंग, करोड़ों का सेट, राम चरण की Peddi में श्रुति हासन का स्पेशल डांस, 3 करोड़ फीस ने खींचा ध्यान
4 दिन की शूटिंग, करोड़ों का सेट, राम चरण की Peddi में श्रुति हासन का स्पेशल डांस, 3 करोड़ फीस ने खींचा ध्यान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रुति हासन को ‘पेड्डी’ के एक स्पेशल डांस नंबर के लिए करीब 3 करोड़ रुपये फीस दी जा रही है। यह गाना फिल्म का एक बड़ा हाइलाइट माना जा रहा है, जिसे बड़े स्तर पर शूट किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस गाने की शूटिंग के लिए हैदराबाद में एक भव्य सेट तैयार किया गया है और एक्ट्रेस ने इसके लिए करीब 4 दिनों का समय दिया है।

राम चरण और श्रुति की जोड़ी फिर साथ

यह पहली बार नहीं है जब राम चरण और श्रुति हासन साथ नजर आएंगे। इससे पहले भी राम चरण और श्रुति हासन स्क्रीन शेयर कर चुके हैं और उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। लंबे समय बाद राम चरण और श्रुति हासन का साथ आना फैंस के लिए खास होने वाला है, खासकर जब यह एक हाई-एनर्जी डांस नंबर में नजर आएंगे।

एआर रहमान का म्यूजिक देगा खास टच

फिल्म के इस खास गाने को मशहूर संगीतकार एआर रहमान ने कंपोज किया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि यह गाना म्यूजिक और विजुअल्स दोनों के लिहाज से शानदार होगा और रिलीज के बाद चार्टबस्टर बन सकता है। राम चरण की पिछली फिल्म गेम चेंजर बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। ऐसे में ‘पेड्डी’ से उन्हें काफी उम्मीदें हैं।

फिल्म की स्टारकास्ट और रिलीज

‘पेड्डी’ में जान्हवी कपूर लीड रोल में नजर आएंगी। खबरों के मुताबिक, फिल्म में उनकी कास्टिंग चिरंजीवी की सिफारिश पर हुई है। यह फिल्म 25 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने की तैयारी में है। हालांकि, इसी दिन की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ भी रिलीज हो सकती है, जिससे पर कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। राम चरण की पिछली फिल्म गेम चेंजर बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई थी।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply