Wednesday, April 29, 2026
Entertainment

Dhurandhar Japan Collection: धुरंधर अब जापान में 7 जुलाई को होगी रिलीज, क्या RRR का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी फिल्म

Ranveer Singh Dhurandhar Japan Release: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ एक बार फिर चर्चा में है। भारत और इंटरनेशनल मार्केट में शानदार प्रदर्शन के बाद अब इस फिल्म को जापान में रिलीज करने का फैसला लिया गया है। जियो स्टूडियो ने फिल्म का जापानी पोस्टर जारी करते हुए बताया कि ‘धुरंधर’ 7 जुलाई को जापान के सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Dhurandhar Japan Collection: धुरंधर अब जापान में 7 जुलाई को होगी रिलीज, क्या RRR का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी फिल्म
Dhurandhar Japan Collection: धुरंधर अब जापान में 7 जुलाई को होगी रिलीज, क्या RRR का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी फिल्म

यह रणवीर सिंह के करियर के लिए एक बड़ा मौका माना जा रहा है, क्योंकि जापान एक ऐसा बाजार है जहां भारतीय फिल्मों को धीरे-धीरे मजबूत पहचान मिल रही है। हालांकि, यहां सफलता हासिल करना आसान नहीं है, क्योंकि पहले भी कई बड़ी भारतीय फिल्में जापानी बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ चुकी हैं।
सबसे पहले बात करें एसएस राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म आरआरआर की, जिसने जापान में रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी।

धुरंधर को मिली नई चुनौती

आरआरआर ने जापान करीब 2.42 बिलियन येन यानी लगभग 136 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था और आज भी यह रिकॉर्ड कायम है। ऐसे में ‘धुरंधर’ के लिए इस आंकड़े को पार करना एक बड़ी चुनौती होगी। वहीं आमिर खान की फिल्म दंगल, जिसने चीन में इतिहास रचा, उसने जापान में भी ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था। इसके अलावा की पठान ने भी जापान में अच्छी कमाई दर्ज की थी।

भारतीय फिल्मों का जापान

हाल ही में रिलीज हुई लापजा लेडीज और प्रभाष की सालार जैसी फिल्मों ने भी जापानी बाजार में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। इससे यह साफ है कि भारतीय फिल्मों के लिए जापान अब एक उभरता हुआ महत्वपूर्ण बाजार बन चुका है। ‘धुरंधर’ की बात करें तो फिल्म पहले ही भारत और अन्य देशों में शानदार कमाई कर चुकी है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है।

धुरंधर की जापान रिलीज डेट

अब सभी की नजरें ‘धुरंधर’ के जापान रिलीज पर टिकी हैं कि क्या यह फिल्म वहां भी नया इतिहास रच पाएगी या नहीं। फिलहाल, 7 जुलाई को रिलीज के साथ ही ‘धुरंधर’ के लिए एक नई परीक्षा शुरू होने वाली है। अगर फिल्म जापान में भी दर्शकों का दिल जीतने में सफल रहती है, तो यह न सिर्फ के करियर के लिए बड़ी उपलब्धि होगी, बल्कि भारतीय सिनेमा के ग्लोबल विस्तार को भी मजबूती मिलेगी।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply