Wednesday, April 22, 2026
Entertainment

Riddhima Kapoor Debut Movie: रणबीर कपूर की बहन का फिल्मी डेब्यू, पहली पिक्चर का ट्रेलर आ गया, ये स्टार दिखा साथ

Riddhima Kapoor Debut Movie: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी पेशे से फैशन डिजाइनर हैं. पर अब वो एक्टिंग की दुनिया में कदम रख चुकी हैं. कुछ ही दिनों में उनकी पहली फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. उनकी पहली पिक्चर का नाम है ‘दादी की शादी’, जिसमें उनके साथ उनकी रियल लाइफ मां नीतू और कॉमेडी की दुनिया के स्टार कपिल शर्मा भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है.

Riddhima Kapoor Debut Movie: रणबीर कपूर की बहन का फिल्मी डेब्यू, पहली पिक्चर का ट्रेलर आ गया, ये स्टार दिखा साथ
Riddhima Kapoor Debut Movie: रणबीर कपूर की बहन का फिल्मी डेब्यू, पहली पिक्चर का ट्रेलर आ गया, ये स्टार दिखा साथ

आशीष आर मोहन के डायरेक्शन में बनी ‘दादी की शादी’ का ट्रेलर एंटरटेनमेंट से भरपूर है. ये एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म है, जिसमें कॉमेडी भी है और ट्विस्ट एंड टर्न भी. इसमें टोनी नाम का कैरेक्टर प्ले कर रहे हैं. उनके अपोजिट एक्ट्रेस सादिया खतीब नजर आने वाली हैं. 3 मिनट और 29 सेकेंड के ट्रेलर की शुरुआत होती है ऐसे सीन से, जहां पर टोनी के दादा मैचमैकर से कहते हैं कि तीन साल हो गए हैं और मेरे पोते की शादी के लिए एक भी रिश्ता नहीं ढूंढ पाई हो.

यहां देखें ‘दादी की शादी’ का ट्रेलर

उसके बाद टोनी के लिए सादिया खतीब का रिश्ता है. पर उसी समय सादिया की मां भी दोबारा शादी करने का फैसला करती हैं. उनका एक पोता भी है. टोनी के दादा शर्त रख देते हैं कि अगर सादिया की मां ने शादी की, तो फिर टोनी और सादिया की शादी नहीं होगी. उसके बाद कपिल का किरदार यानी टोनी सादिया की मां को शादी करने से कैसे रोकता है, यही फिल्म की कहानी होगी.

नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर का किरदार

सादिया की मां का रोल रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर कर रही हैं. वहीं रिद्धिमा भी फिल्म में नीतू कपूर की दूसरी बेटी के रोल में नजर आने वाली हैं. ट्रेलर देखकर तो ऐसा लग रहा है कि ये फिल्म लोगों को खूब हंसाएगी. 8 मई को ये पिक्चर सिनेमाघरों में दस्तक देनी वाली है. फिल्म का ऐलान होने के बाद से ही इसकी खूब चर्चा हो रही थी, क्योंकि मेकर्स ने फिल्म को यूनिक टाइटल दिया है. ‘दादी की शादी’. वहीं मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज करके फैंस की उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है. अब लोगों को पिक्चर की रिलीज का इंतजार है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply