भारतीय रिजर्व बैंक ने जून 2026 की मॉनेटरी पॉलिसी में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है. आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने रेपो रेट में अप्रैल की तरह इस बार भी कोई चेंज नहीं किया. अभी भी रेपो रेट 5.25 प्रतिशत ही है. इससे पहले RBI ने आखिरी बार दिसंबर 2025 में ब्याज दरों में कटौती की थी. तब रेट को 5.5 प्रतिशत से कम करके 5.25 प्रतिशत किया गया था.
Khabar Monkey

RBI गवर्नर मल्होत्रा ने कहा कि ग्लोबल झटकों के बावजूद CPI महंगाई दर टारगेट से नीचे बनी हुई है, क्योंकि घरेलू कीमतों पर इसका असर सीमित रहा है. वहीं, बेसलाइन अनुमान बताते हैं कि इस साल की तीसरी तिमाही (Q3) में हेडलाइन महंगाई दर ऊपरी टॉलरेंस लेवल की ओर बढ़ सकती है.
उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर, आर्थिक स्थिति ने काफी हद तक मजबूती दिखाई है और संघर्ष के असर का सामना किया है, हालांकि लागत के दबाव का असर अब दिखने लगा है. उन्होंने आगे कहा कि ऊर्जा और अन्य इनपुट की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ-साथ सप्लाई में रुकावटों का भविष्य में आर्थिक गतिविधियों पर असर पड़ने की संभावना है.
खबर अपडेट हो रही है…












