Thursday, April 16, 2026
Entertainment

Ramayan Release: कब रिलीज होगी 4000 करोड़ी ‘रामायण’? रावण बने यश ने दिया सबसे बड़ा हिंट

Ramayan: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ इस साल का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है, जिसका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. नमित मल्होत्रा ने फिल्म को भारी-भरकम बजट से तैयार किया है, जो है- 4000 करोड़ रुपये. नीतेश तिवारी की इस फिल्म को ग्लोबल लेवल पर प्रमोट किया जा रहा है. जहां रणबीर कपूर का हाल ही में फिल्म से लुक सामने आया था, तो यश को देखने के लिए भी लोग बेताब हैं, जो रावण बन रहे हैं. बीते दिनों पता लगा कि नवंबर यानी दिवाली फेस्टिव वीक में एक हॉलीवुड फिल्म रिलीज हो रही है. जो सीधा-सीधा वर्ल्डवाइड लेवल पर रामायण को टक्कर देगी. पर क्या सच में रामायण नवंबर में ही रिलीज होगी? शायद हां और नहीं भी… जी हां, यश ने फिल्म को लेकर एक बहुत बड़ा अपडेट शेयर कर दिया है. पर क्या?

Ramayan Release: कब रिलीज होगी 4000 करोड़ी ‘रामायण’? रावण बने यश ने दिया सबसे बड़ा हिंट
Ramayan Release: कब रिलीज होगी 4000 करोड़ी ‘रामायण’? रावण बने यश ने दिया सबसे बड़ा हिंट

यश की भी इस साल दो बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं. जहां एक तरफ TOXIC है, तो दूसरी तरफ है- . फिलहाल वो दोनों फिल्म के लिए Las Vegas में हैं. जहां उन्होंने बताया था कि रामायण पार्ट 1 में उनका रणबीर कपूर के साथ कोई भी सीन नहीं है. हां, वो आपको देखने को मिलेंगे. पर पहले पार्ट में रणबीर कपूर यानी भगवान राम बन रहे एक्टर की अलग-अलग कहानी चलेगी. अब जानिए नया अपडेट क्या है?

कब रिलीज होगी रामायण, यश का खुलासा

यश इस वक्त एक फिल्म कन्वेंशन के लिए गए हुए हैं, जो Las Vegas में हो रहा है. इस दौरान माइकल सैंडोवल से कहा, ‘रामायण’, हम इस साल प्लान कर रहे हैं. इस साल दिवाली, यानी अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में. 2026 में, दिवाली नवंबर की शुरुआत में मनाई जाएगी. इससे पहले, रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि ‘रामायण पार्ट 1’ 30 अक्टूबर को रिलीज़ होगी. हालांकि, यश ने रिलीज की सही तारीख नहीं बताई, लेकिन अक्टूबर के आखिर में रिलीज होना ‘रामायण’ के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है. उसी इवेंट में यश ने कहा, ‘रामायण’ में एक ऐसा गहरा सार है, जो लंबे समय तक आपके साथ रहता है.”

वो यह भी कहते हैं कि, ”इस कहानी के लंबे समय तक टिके रहने, संस्कृतियों से ऊपर उठकर, लोगों के दिलों में बस जाने की वजह यही है. वो कहते हैं, मुझे लगता है कि आज की टेक्नोलॉजी के साथ, इसे बड़े पर्दे पर देखने का एक्सपीरियंस दर्शकों के लिए और भी ज्यादा अनोखा हो सकता है. दरअसल यश फिल्म में एक नहीं, बल्कि डबल जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. जी हां, वो रावण का किरदार निभाने के साथ ही को-प्रोड्यूसर भी हैं. देखना होगा कि फिल्म की रिलीज डेट को लेकर क्या जानकारी मिलती है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply