Saturday, April 18, 2026
Entertainment

Raja Shivaji Trailer: आ गई तारीख… इस दिन रिलीज होगा रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ का ट्रेलर

Raja Shivaji Trailer Release Date: रितेश देशमुख की आने वाली फिल्म ‘राजा शिवाजी’ इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है. इसके सुर्खियों में रहने की वजह ये भी है कि इसमें कई बड़े सितारे एक साथ नजर आने वाले हैं. हाल ही में इस फिल्म का टीजर सामने आया, जिसने ऑडियंस के रोंगटे खड़े कर दिए. वहीं, बीते दिनों इसका एंथम ‘छत्रपति’ रिलीज किया गया, जो लोगों को काफी पसंद आया. इन दोनों को देखने के बाद लोग ट्रेलर के लिए बहुत ही ज्यादा एक्साइटेड हैं. इसी बीच अब ‘राजा शिवाजी’ के ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आ गई है.

Raja Shivaji Trailer: आ गई तारीख… इस दिन रिलीज होगा रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ का ट्रेलर
Raja Shivaji Trailer: आ गई तारीख… इस दिन रिलीज होगा रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ का ट्रेलर

रितेश देशमुख की राजा शिवाजी में संजय दत्त, जेनेलिया डिसूजा, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, फरदीन खान, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री और बोमन ईरानी जैसे कलाकार नजर आएंगे. वहीं, ऐसा भी कहा जा रहा है कि सलमान खान भी ‘राजा शिवाजी’ में कैमियो कर सकते हैं. अगर आप ‘राजा शिवाजी’ के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो आपका ये इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि इस फिल्म के ट्रेलर की तारीख पता चल गई है.

कब रिलीज होगा राजा शिवाजी का ट्रेलर?

Pinkvilla की एक रिपोर्ट मुताबिक, छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित ऐतिहासिक फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का ट्रेलर 20 अप्रैल को रिलीज होने वाला है. इस बड़े बजट की फिल्म के मेकर्स सोमवार को मुंबई में एक शानदार लॉन्च इवेंट की प्लानिंग बना रहे हैं, जिसमें फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू के मौजूद रहने की उम्मीद है. इसी रिपोर्ट में सोर्स के हवाले से बताया गया कि ये एक ग्रैंड इवेंट होने वाला है, जिसमें पूरी टीम ट्रेलर लॉन्च करने के लिए एक साथ आएगी.

रितेश देशमुख के बेटे का डेब्यू

खबरों के मुताबिक, रितेश देशमुख के बेटे एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं. ‘राजा शिवाजी’ में रितेश देशमुख के बेटे युवा शिवाजी का किरदार निभा रहे हैं. ‘राजा शिवाजी’ का डायरेक्शन खुद रितेश देशमुख ने किया है. इस फिल्म का निर्माण Jio Studios की फिल्म Mumbai Film Company के बैनर तले ज्योति देशपांडे और जेनेलिया देशमुख ने किया है. रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ 1 मई 2026 को रिलीज होगी.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply