Wednesday, April 22, 2026
Entertainment

Raja Shivaji: ‘था जिवा, इसलिए बच गया शिवा’, जानें कौन थे जिवा महाला? जिनका रोल निभा दिख सकते हैं सलमान खान

Salman Khan In Film Raja Shivaji: भारतीय इतिहास में कुछ वाक्य ऐसे हैं, जो वीरता की जीती-जागती मिसाल बन चुके हैं. इन्हीं में से एक है,”होता जिवा, म्हणून वाचला शिवा” यानी जिवा था, इसलिए बच गया शिवा. रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का ट्रेलर जैसे ही सामने आया, हर तरफ अफजल खान के वध और पन्हाला किले के उस रोमांचक रेस्क्यू की चर्चा होने लगी. लेकिन इस कहानी में सबसे बड़ा सस्पेंस है सलमान खान का कैमियो.

Raja Shivaji: ‘था जिवा, इसलिए बच गया शिवा’, जानें कौन थे जिवा महाला? जिनका रोल निभा दिख सकते हैं सलमान खान
Raja Shivaji: ‘था जिवा, इसलिए बच गया शिवा’, जानें कौन थे जिवा महाला? जिनका रोल निभा दिख सकते हैं सलमान खान

ने बिग बॉस मराठी सीजन 6 के ग्रैंड फिनाले पर ये ऐलान किया है कि सलमान खान ‘राजा शिवाजी’ की फिल्म का हिस्सा हैं. अब कहा जा रहा है कि फिल्म में महान योद्धा जिवा महाला के किरदार में नजर आ सकते हैं. भले ही इस खबर को लेकर अब तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. लेकिन सलमान खान के करीबी सूत्रों ने भी इस बात पर हामी भरी है. तो आइए जानते हैं कौन थे जिवा महाला और क्यों उनके बिना स्वराज्य का इतिहास अधूरा है.

अफजल खान के निशाने पर थे शिवाजी महाराज

इतिहास गवाह है कि 10 नवंबर 1659 को प्रतापगढ़ के किले के नीचे शिवाजी महाराज और अफजल खान के बीच मुलाकात हुई थी. जब अफजल खान ने महाराज को धोखे से मारने की कोशिश की, तो महाराज ने अपने ‘वाघ नख’ (बाघ के नाखून) से उसका पेट चीर दिया. लेकिन असली खतरा इसके ठीक बाद आया.

अफजल खान का अत्यंत कुशल अंगरक्षक सैय्यद बंड़ा अपनी लंबी तलवार (दांडपट्टा) लेकर महाराज पर काल बनकर टूट पड़ा. उसने महाराज के सिर पर वार किया ही था कि बिजली की फुर्ती के साथ एक हाथ हवा में लहराया और सैय्यद बंड़ा का हाथ धड़ से अलग कर दिया. वो हाथ जिवा महाला का था. उन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए महाराज और ‘स्वराज्य’ के भविष्य की रक्षा की.

तलवारबाजी के उस्ताद थे जिवा महाला

जिवा महाला, जिन्हें जिवाजी महाले के नाम से भी जाना जाता है, महाराज के सबसे भरोसेमंद अंगरक्षकों में से एक थे. वो ‘दांडपट्टा’ चलाने में इतने माहिर थे कि उनकी गति को पकड़ पाना नामुमकिन था. प्रतापगढ़ की उस ऐतिहासिक लड़ाई में अगर जिवा महाला ने उस एक सेकंड में सैय्यद बंड़ा को न रोका होता, तो आज स्वराज्य का इतिहास कुछ और होता. इसी वीरता के बाद ये कहावत मशहूर हुई कि “होता जिवा, म्हणून वाचला शिवा”(था जिवा, इसलिए बच गया शिवा.)

‘शिवा-जिवा’ की नई जोड़ी?

फिल्म ‘राजा शिवाजी’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रितेश देशमुख काफी भावुक दिखे. चर्चा है कि रितेश (जो शिवाजी महाराज का रोल कर रहे हैं) ने जिवा महाला के दमदार रोल के लिए अपने जिगरी दोस्त सलमान खान को चुना है. फैंस का मानना है कि जिवा महाला की वो निडरता और भारी-भरकम व्यक्तित्व सलमान खान पर बिल्कुल फिट बैठती है. अगर ये सच होता है, तो सिनेमाघरों में उत्साह का सैलाब आना तय है.

फिल्म में इतिहास की भव्यता

रितेश देशमुख ने इस प्रोजेक्ट के लिए 25 साल का लंबा इंतजार किया है. संतोष सिवन के विजुअल्स और अजय-अतुल का संगीत इस मराठी फिल्म को बॉलीवुड फिल्म जैसा अहसास दे रहा है. संजय दत्त का अफजल खान के रूप में खौफनाक अवतार पहले ही चर्चा बटोर चुका है.

रिलीज डेट

जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी की यह फिल्म 1 मई 2026 को महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर रिलीज होगी. अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या पर्दे पर हमें सलमान और रितेश की वो ऐतिहासिक जुगलबंदी देखने को मिलेगी, जिसने सदियों पहले स्वराज्य की नीव को ढाल बनकर बचाया था.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply