Entertainment

Rahul Roy Viral Video: मैं मेहनत करके कमा रहा हूं आशिकी एक्टर राहुल रॉय का छलका दर्द, वायरल वीडियो पर ट्रोल होने के बाद दिया जवाब

Rahul Roy Viral Video: 90 के दशक में फिल्म आशिकी से रातोंरात स्टार बने राहुल रॉय एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि एक वायरल डांस वीडियो है. हाल ही में एक कंटेंट क्रिएटर के साथ उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया, जिसमें वो अपने पुराने गाने पर डांस करते नजर आए. इस वीडियो ने इंटरनेट पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं पैदा कर दीं, कुछ लोग उनकी सराहना कर रहे हैं, तो कई ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया.

Rahul Roy Viral Video: मैं मेहनत करके कमा रहा हूं आशिकी एक्टर राहुल रॉय का छलका दर्द, वायरल वीडियो पर ट्रोल होने के बाद दिया जवाब
Rahul Roy Viral Video: मैं मेहनत करके कमा रहा हूं आशिकी एक्टर राहुल रॉय का छलका दर्द, वायरल वीडियो पर ट्रोल होने के बाद दिया जवाब

एक वक्त पर काफी चर्चित नाम थे, लेकिन पिछले काफी वक्त से उन्होंने किसी फिल्म में काम नहीं किया है. हाल ही में एक्टर का एक रील सामने आया है, जिसमें वो डांस करते नजर आ रहे हैं. लोग इस वीडियो को देखने के बाद से ही एक्टर को ट्रोल कर रहे हैं. वायरल वीडियो के बाद उठे सवालों और ट्रोलिंग पर अब राहुल रॉय ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि ये सब उन्होंने किसी शौक में नहीं, बल्कि मजबूरी में किया. उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से हुई बातचीत में कहा है कि, ‘वायरल तो नहीं हुआ लेकिन मजबूरी हो गई थी, अब मैं ऐसा दोबारा नहीं करूंगा.

काम दिलाने में मदद कीजिए

राहुल रॉय ने ट्रोल्स को जवाब देते हुए कहा कि मैं अपना काम ईमानदारी और विनम्रता से करता हूं. मुझे कुछ कानूनी मामलों का भुगतान करना है और ये आज के नहीं हैं, ये उस समय के हैं, जब ब्रेन स्ट्रोक नहीं हुआ था. अगर आप मेरी सादगी या मेरी परेशानियों का मजाक उड़ाते हैं, ट्रोल करते हैं तो यह मेरे बारे में कम और आपके बारे में ज्यादा बताता है. अगर आपको सच में इतनी चिंता है तो मुझे कोई अच्छा और सही काम दिलाने में मदद कीजिए, ताकि मैं अपने केसों का भुगतान कर सकूं. कम से कम मैं मेहनत करके कमा रहा हूं, दूसरों का मजाक उड़ाकर नहीं.

जिंदा रहने तक काम करना चाहूंगा

एक्टर ने आगे लिखा कि मैं जितने दिन जिंदा हूं, तब तक काम करना चाहूंगा, क्योंकि काम करने से उनका मन और तन दोनों एक्टिव रहता है और वे खुद को जिम्मेदार महसूस करते हैं. राहुल रॉय का करियर कभी काफी ऊंचाई पर था, लेकिन समय के साथ उनकी फिल्मों का ग्राफ गिरता चला गया. इसके अलावा 2020 में उन्हें ब्रेन स्ट्रोक भी हुआ था, जिसने उनके करियर और जिंदगी दोनों पर गहरा असर डाला. इसके बाद से वो बड़े प्रोजेक्ट्स में कम ही नजर आए और अब सोशल मीडिया के जरिए एक्टिव रहने की कोशिश कर रहे हैं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply