मंगलवार, 8 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस में रिकी पोंटिंग की एंट्री, डेविड वॉर्नर बने कप्तान; WCL सीजन 3 में दिखेगा कंगारुओं का नया तेवर​ | हर साल कपड़ों का 9.2 करोड़ टन कचरा… ट्रेंड से परेशान है एनवायरमेंट?​ | Muzaffarnagar Crime News: बहन पर कमेंट से भड़का दोस्त, बहाने से बुलाकर अतुल की हत्या; लाश के टुकड़े गन्ने के खेत में फेंके​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Qatar Warns Arab Countries: ईरान से जंग के बीच कतर का बड़ा संदेश, गल्फ देशों को अपनी सुरक्षा खुद संभालनी होगी​

AmericaIran War Update: ईरान के साथ जारी सैन्य टकराव के बीच गल्फ क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर कतर ने बड़ा बयान जारी किया है।  कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिदअलअंसारी ने कहा कि खाड़ी देशों को अपनी सुरक्षा व्यवस्था के लिए दूसरे देशों पर पूरी तरह निर्भर रहने के बजाय आत्मनिर्भरता की दिशा में […]

AmericaIran War Update: ईरान के साथ जारी सैन्य टकराव के बीच गल्फ क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर कतर ने बड़ा बयान जारी किया है। 

कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिदअलअंसारी ने कहा कि खाड़ी देशों को अपनी सुरक्षा व्यवस्था के लिए दूसरे देशों पर पूरी तरह निर्भर रहने के बजाय आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ना होगा।

अबू धाबी में आयोजित हिली फोरम में अलअंसारी ने कहा कि गल्फ क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य मौजूदगी और अमेरिका के साथ रणनीतिक साझेदारी महत्वपूर्ण है, लेकिन इन्हें क्षेत्रीय सुरक्षा की पूरी गारंटी नहीं माना जा सकता। उनके मुताबिक, गल्फ देशों को अपनी रक्षा क्षमता और प्रतिरोधक क्षमता खुद मजबूत करनी होगी।

Iran गल्फ देशों का स्थायी पड़ोसीअंसारी

ईरान के साथ रिश्तों पर अलअंसारी ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच भरोसा बहाल करने में वक्त लगेगा, लेकिन यह जरूरी है क्योंकि ईरान गल्फ देशों का स्थायी पड़ोसी है। उन्होंने कहा कि कतर बातचीत और बेहतर संबंधों के लिए तैयार है, लेकिन अपनी रक्षा क्षमता से समझौता नहीं करेगा।

इस संघर्ष का जोखिम नहीं उठा सकती दुनिया

उन्होंने ईरान से भी पड़ोसी देशों के साथ शांतिपूर्ण संबंधों की जिम्मेदारी निभाने की अपील की। साथ ही होर्मुज स्ट्रेट के लंबे समय तक बंद रहने और गल्फ क्षेत्र में मिसाइल गतिविधियों को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि दुनिया इस संघर्ष को लंबे समय तक जारी रहने का जोखिम नहीं उठा सकती।

सैन्यकगर्मियों को दिखाया बाहर का रास्ता

कतर में अमेरिका का बड़ा सैन्य अड्डा मौजूद है, जो क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य अभियानों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है। ईरान के जवाबी हमलों के दौरान क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों और ऊर्जा से जुड़े बुनियादी ढांचे को निशाना बनाए जाने के बाद सुरक्षा चिंताएं और बढ़ गई हैं। इसी दौरान बड़ी संख्या में अमेरिकी सैन्यकर्मियों और दूतावास से जुड़े कर्मचारियों को गल्फ क्षेत्र से बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY