बुधवार, 12 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Solar Eclipse 2026: क्या भारत में दिखेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण? जानें Sutak Timing और महत्व​ | इंग्लैंड में युजवेंद्र चहल ने मचाया तहलका, 7 मैचों में झटके 15 विकेट, विश्व कप 2027 के लिए ठोकी दावेदारी​ | टाटा संस में बड़ा फेरबदल, क्या AGM से पहले चेयरमैन पद छोड़ सकते हैं एन चंद्रशेखरन?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

युवाओं के लिए खुशखबरी! कानपुर में बनेगा अंतरराष्ट्रीय कृषि विश्वविद्यालय, यूपी कैबिनेट से मिली मंजूरी​

यूपी कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग से जुड़े कुछ जरूरी फैसले लिए हैं. कैबिनेट से महर्षि महेश योगी अंतरराष्ट्रीय कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी मिल गई है. कानपुर के बिल्हौर में बनने वाली इस यूनिवर्सिटी को एग्रीकल्चर एजुकेशन, रिसर्च और जैविक खेती के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा. […]

यूपी कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग से जुड़े कुछ जरूरी फैसले लिए हैं. कैबिनेट से महर्षि महेश योगी अंतरराष्ट्रीय कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी मिल गई है. कानपुर के बिल्हौर में बनने वाली इस यूनिवर्सिटी को एग्रीकल्चर एजुकेशन, रिसर्च और जैविक खेती के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा. यूनिवर्सिटी को उत्तर प्रदेश सरकार की मंजूरी मिलने के बाद महर्षि संस्थान के अध्यक्ष अजय प्रकाश श्रीवास्तव ने सीएम योगी और उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का आभार जताया है. उन्होंने कहा कि सरकार का ये फैसला महर्षि महेश योगी जी के सुलभ जैविक खेती के सपने को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है.

महर्षि संस्थान के अध्यक्ष ने भरोसा जताया है कि ये यूनिवर्सिटी विकसित भारत2047 के लक्ष्य को पूरा करने में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी. वहीं, संस्थान के उपाध्यक्ष राहुल भारद्वाज ने कहा कि इस यूनिवर्सिटी के माध्यम से किसानों तक एडवांस्ड एग्रीकल्चर टेक्निक, साइंटिफिक रिसर्च और प्राकृतिक एवं जैविक खेती की आधुनिक तकनीक पहुंचाई जाएगी. इसके अलावा गवर्निंग बॉडी के सदस्य पंकज शर्मा ने कहा कि ये संस्थान कृषि शिक्षा और रिसर्च के बेहतरीन केंद्र बनेगा, जो युवाओं को नए मौका देगा और यूपी के कृषि विकास को नई दिशा देगा.

महर्षि संस्थान के अध्यक्ष ने क्या कहा?

अजय प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा, ‘महर्षि महेश योगी संस्थान के लिए आज का दिन बहुत ही गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक है. आज हमारे उत्तर प्रदेश सरकार ने महर्षि महेश योगी अंतरराष्ट्रीय कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना की अंतिम अनुमति दे दी है. इस सराहनीय कार्य के लिए मैं हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बहुतबहुत धन्यवाद करता हूं. हमारे उच्च शिक्षा मंत्री माननीय योगेंद्र उपाध्याय की भी बहुतबहुत सराहना करता हूं’.

document.createElement ;

इन विश्वविद्यालयों को भी मिली मंजूरी

महर्षि महेश योगी अंतरराष्ट्रीय कृषि विश्वविद्यालय के अलावा गाजियाबाद में स्थित अजय कुमार गर्ग विश्वविद्यालय और फतेहपुर में स्थित ठाकुर युगराज सिंह विश्वविद्यालय सहित तीन निजी विश्वविद्यालयों को भी मंजूरी दी गई है. इसके अलावा रायबरेली में एक बागवानी महाविद्यालय और रिसर्च सेंटर की स्थापना को मंजूरी मिली है, जिसके लिए 20 हेक्टेयर जमीन आवंटित की गई है और इसके विकास के लिए 50 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं.

कैबिनेट ने कुल 28 प्रस्तावों को दी मंजूरी

दरअसल, अभी हाल ही में यूपी कैबिनेट ने 28 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी थी, जिसमें ये सभी विश्वविद्यालय शामिल हैं. इसमें सीएम योगी मंत्रिमंडल ने शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद शहर का नाम बदलकर परशुरामपुरी कर दिया है. इसके साथ ही जलालाबाद नगर पालिका परिषद भी अब परशुरामपुरी नगर पालिका परिषद बन गई है. इसके अलावा मंत्रिमंडल ने और जिनजिन प्रस्तावों को मंजूरी दी है, उसमें स्टार्टअप मिशन निदेशालय की स्थापना के साथसाथ उत्तर प्रदेश स्टार्टअप नीति और डेटा सेंटर नीति को भी मंजूरी शामिल है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY