बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Meerut News: मालकिन को नशीली चाय पिलाई, करोड़ों का माल समेटकर फरार हुई मेड; बॉयफ्रेंड संग गिरफ्तार​ | T20I के बाद ODI Series में भी क्लीन स्वीप, Vadodara में Zimbabwe से 8 विकेट से जीता भारत​ | गजब! बिजनौर में 6 उल्लू बने ‘सरकारी मेहमान’, रोज खा रहे एक किलो चिकन; वन विभाग कर रहा खातिरदारी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Punjab News: पीछे आ रही कार को समझ लिया शूटरों की गाड़ी, पिस्टल से की फायरिंग; एक की मौत… 2 की हालत गंभीर​

Tarn Taran News: पंजाब के तरनतारन जिले में बुधवार दोपहर फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई. भारतपाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास खेमकरण कस्बे के आसल रोड पर एक आढ़ती ने पीछा कर रही कार में सवार लोगों को गैंगस्टर का शूटर समझकर गोलियां चला दीं. इस घटना में तीन लोगों को गोली लगी, जिनमें से […]

Tarn Taran News: पंजाब के तरनतारन जिले में बुधवार दोपहर फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई. भारतपाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास खेमकरण कस्बे के आसल रोड पर एक आढ़ती ने पीछा कर रही कार में सवार लोगों को गैंगस्टर का शूटर समझकर गोलियां चला दीं. इस घटना में तीन लोगों को गोली लगी, जिनमें से एक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को भिखीविंड के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

गैंगस्टरों की धमकियों से डरा हुआ था आढ़ती

जानकारी के मुताबिक, खेमकरण निवासी आढ़ती और ट्रांसपोर्टर मनजीत सिंह कट्टा अपनी पत्नी के साथ घरियाला मंदिर में माथा टेककर वापस लौट रहे थे. जब वे मेहंदीपुर मोड़ के पास पहुंचे तो उन्हें लगा कि पीछे आ रही एक कार लगातार उनका पीछा कर रही है. बताया जा रहा कि मनजीत सिंह को पहले से गैंगस्टरों की ओर से धमकियां मिल रही थीं. इसी वजह से वह डरा हुआ था. उसे शक हुआ कि पीछे आ रही कार में गैंगस्टर के शूटर मौजूद हैं, जो उस पर हमला करने आए हैं. इसी आशंका में उसने बिना पूछताछ किए अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से कार सवार लोगों पर गोलियां चला दीं.

ये भी पढे़ं

फायरिंग में एक की मौत, 2 की हालत गंभीर

इस गोलीबारी में कार सवार तीन लोग घायल हो गए. इनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. दोनों घायलों को इलाज के लिए भिखीविंड के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. फायरिंग करने वाले मनजीत सिंह कट्टा से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके.

पैसों के लेनदेन के विवाद का भी शक

पुलिस इस मामले को केवल गैंगस्टरों की धमकी से जोड़कर नहीं देख रही है. जांच में पैसों के लेनदेन से जुड़े विवाद का एंगल भी सामने आया है. पुलिस को आशंका है कि कहीं आपसी विवाद के कारण तो फायरिंग नहीं की गई और बाद में इसे गैंगस्टरों की धमकियों से जोड़ने की कोशिश तो नहीं हुई.

पुलिस को यह जानकारी भी मिली है कि फायरिंग से पहले दोनों पक्षों के बीच तेजधार हथियारों से मारपीट हुई थी. ऐसे में पुलिस गैंगस्टरों की धमकी और पैसों के लेनदेन, दोनों पहलुओं से मामले की जांच कर रही है. फिलहाल घटना के पीछे की असली वजह और गोलीबारी की परिस्थितियों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY