Barabanki News: करवाचौथ के पावन त्यौहार से ठीक पहले उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. प्रेम प्रसंग के चलते पांच बच्चों की मां और तीन बच्चों का बाप अपनेअपने परिवारों को छोड़कर अचानक फरार हो गए हैं. इस घटना के बाद दोनों परिवारों में भारी उथलपुथल मच गई है. सबसे दर्दनाक स्थिति पीछे छूटे आठ मासूम बच्चों की है, जो अपनी मां और पिता से रोरोकर घर लौटने की गुहार लगा रहे हैं. पीड़ित परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई है.

मामला बाराबंकी के नवाबगंज तहसील क्षेत्र का बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, अमित गुप्ता ने करीब 15 साल पहले बिहार की रहने वाली अनीता देवी से शादी की थी, जिनसे उनके तीन बच्चे हैं. अमित सेल्समैन का काम करता था. सामान की सप्लाई के सिलसिले में उसकी मुलाकात नीलम से हुई, जिसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए. परिजनों का आरोप है कि बीते 8 अक्टूबर को दोनों अपनेअपने घरों से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गए. परिजनों ने घर में रखे नकदी और जेवरात भी गायब होने का दावा किया है.
‘पापामम्मी, प्लीज वापस आ जाओ…’, मासूमों की छूटी पढ़ाई
मातापिता के अचानक चले जाने से आठों बच्चों के सामने पालनपोषण और भविष्य का संकट खड़ा हो गया है. अमित गुप्ता के बच्चों ने रोते हुए बताया कि पिता के जाने के बाद उनकी पढ़ाई ठप हो गई है और स्कूल से नाम कटने की नौबत आ गई है. वहीं, नीलम के पांचों बच्चे भी अपनी मां की राह देख रहे हैं. घर में खानेपीने और देखभाल की व्यवस्था न होने से बच्चों की हालत देखकर ग्रामीण और रिश्तेदार भावुक हो रहे हैं.
बंद आ रहे दोनों के मोबाइल, पुलिस तलाश में जुटी
घटना के बाद दोनों के जीवनसाथी पुलिस प्रशासन से न्याय और अपनों की वापसी की गुहार लगा रहे हैं. अमित गुप्ता की पत्नी अनीता देवी और नीलम के पति अमित कुमार ने थाने में लिखित प्रार्थना पत्र देकर अपनेअपने जीवनसाथी को वापस लाने की मांग की है. पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन लगातार बंद आ रहे हैं, जिससे उनकी लोकेशन ट्रैक करने में परेशानी हो रही है. पुलिस की टीमें सर्विलांस और स्थानीय सूत्रों की मदद से दोनों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं.