सोमवार, 2 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
सुबह 4:30 बजे बजा अलार्म, लेकिन नहीं उठे टीवी एक्टर Anuj Thakur​ | शेयर बाजार की दिवाली पार्टी शुरू, निवेशकों ने हफ्ते के पहले दिन कमाए 8 लाख करोड़​ | श्रीलंका को हल्के में लेने की गलती नहीं करना! एक महीने के ब्रेक से पहले गौतम गंभीर ने टीम इंडिया को दी ऐसी चेतावनी, जानिए क्या कहा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Sardar Patel Jayanti: आधुनिक भारत के शिल्पकार ‘लौह पुरुष’… CM योगी ने बताया राष्ट्रीय एकता दिवस का महत्व​

Run for Unity: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आधुनिक भारत के शिल्पकार, ‘लौह पुरुष’, ‘भारत रत्न’ सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने समस्त प्रदेश वासियों को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की हार्दिक बधाई दी. ने कहा कि सरदार साहब का जीवन इस शाश्वत सत्य का उद्घोष है कि राष्ट्र की शक्ति […]

Run for Unity: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आधुनिक भारत के शिल्पकार, ‘लौह पुरुष’, ‘भारत रत्न’ सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने समस्त प्रदेश वासियों को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की हार्दिक बधाई दी.

ने कहा कि सरदार साहब का जीवन इस शाश्वत सत्य का उद्घोष है कि राष्ट्र की शक्ति उसकी एकता और एकता का सामर्थ्य ‘राष्ट्र प्रथम’ के भाव में निहित है. मां भारती की सेवा को समर्पित उनका जीवन हमें ‘एक भारतश्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को साकार करने की प्रेरणा देता है.

राष्ट्रीय एकात्मता के लिए समर्पित किया जीवन

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जिस राष्ट्रीय एकात्मता के लिए ‘भारत रत्न’ लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया, उसे अक्षुण्ण बनाए रखना प्रत्येक भारतीय का पावन कर्तव्य है.

सुशासन से सामाजिक समरसता को किया सुदृढ़

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वर्ष 2017 से पूर्व उत्तर प्रदेश में तुष्टीकरण, जातिवाद व परिवारवाद की राजनीति ने समाज को बांटने का कार्य किया और राष्ट्रीय एकात्मता की भावना को कमजोर कर सामाजिक समरसता को आघात पहुंचाया. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने इस परिस्थिति को बदला.

उन्होंने कहा कि हमने ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना और ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र को सुशासन को आधार बनाकर सामाजिक समरसता को सुदृढ़ किया तथा श्रद्धेय सरदार पटेल जी की अमूल्य विरासत को ‘एक भारतश्रेष्ठ भारत’ के संकल्प से जोड़ा.

‘राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम’ का अटल संकल्प

मुख्यमंत्री ने यह भी लिखा कि इसी संकल्प को जनजन की चेतना और आचरण में उतारने का सामूहिक अवसर है श्रद्धेय सरदार पटेल जी की जयंती एवं ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ पर आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’. आइए, इस ‘एकता दौड़’ में सहभागी बनें. हमारा हर कदम राष्ट्र की अखंडता के प्रति समर्पण और ‘राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम’ के अटल संकल्प का प्रतीक बने.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY