Pineapple Eating Benefits: अनानास का खट्टा-मीठा स्वाद आइसक्रीम से लेकर काफी सारे डेजर्ट में हम सभी काफी पसंद करते हैं। यह फल केवल स्वाद और महक की वजह से ही नहीं पसंद किया जाता, बल्कि ये काफी हेल्दी फ्रूट भी माना जाता है।

अनानास में विटामिन सी के साथ-साथ विटामिन बी6, मैग्नीशियम, पोटैशियम, आयरन राइबोफ्लेविन, कॉपर, पोटैशियम और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। इसके अलावा यह समर सुपरफूड विटामिन ए, विटामिन के, फॉस्फोरस, कैल्शियम और जिंक का भंडार है।
एसिडिटी में अनानास के फायदे (Pineapple Benefit In Acidity)
अनानास एसिडिटी की परेशानी से निजात दिलाने में सहायक है। पके हुए अनानास के 10 मिलीग्राम रस में भुनी हुई हींग, सेंधा नमक और अदरक का रस मिलाकर रोज सुबह और शाम पीने से एसिडिटी की समस्या से आराम मिलता है।
इम्युनिटी बढ़ाने के लिए बेहतर है अनानास (Pineapple For Immunity)
अध्ययन से पता चलता है कि अनानास में विटामिन-सी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। विटामिन-सी हमारे इम्युन सिस्टम को बढ़ावा देने वाले पोषक तत्वों में से एक है। डॉक्टर्स भी लोगों को नियमित रूप से आहार में विटामिन-सी को शामिल करने की सलाह देते हैं।
एक कप अनानास में 78.9 मिलीग्राम विटामिन सी होता है, जो आपकी विटामिन सी की डेली डज को पूरा कर सकता है। इम्युनिटी को बेहतर बनाने के लिए अनानास को आहार में शामिल करना बेहतर विकल्प हो सकता है।
अनानास जूस (फोटो.सोशल मीडिया)
कैंसर से बचाता है
स्मोकिंग और तंबाकू शरीर में फ्री रेडिकल्स पैदा करते हैं। पाइनएप्पल में मौजूद फ्लेवेनाइड्स और फेनोलिक एसिड में ऐसे एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो सेल्स को फ्री रेडिकल्स डैमेज से बचाते हैं और इससे कैंसर का खतरा कम होता है। फ्री-रेडिकल्स कैंसर कोशिकाओं को बढ़ावा दे सकते हैं। अनानास में बीटा-कैरोटीन पाया जाता है, जो पेट के कैंसर के जोखिम को कम करने में आपके लिए काफी सहायक हो सकता है।
Khabar Monkey
आर्थराइटिस में भी फायदेमंद
अनानास में ब्रोमेलैन नामक यौगिक पाया जाता है, जिसमें होते हैं। ऐसे में अनानास का सेवन शरीर और जोड़ों के सूजन को कम करने में काफी मददगार हो सकता है। जिन लोगों को होती है उन्हें अनानास का जूस पीने से लाभ मिल सकता है।
–
पाइनएप्पल (फोटो.सोशल मीडिया)
वेटलॉस में कारगर (Pineapple For Weight loss)
अनानास को आहार में शामिल करना, वजन को नियंत्रित बनाए रखने में काफी मददगार हो सकता है। जिन लोगों का वजन अधिक है और वह वजन कम करने का प्रयास कर रहे हैं, ऐसे लोगों के लिए अनानास का सेवन करना बेहतर विकल्प हो सकता है। अप्रैल 2018 में खाद्य विज्ञान और जैव प्रौद्योगिकी में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, अनानास का रस शरीर में फैट को इकट्ठा होने से रोकता है, ऐसे में यह वजन को नियंत्रित बनाए रखने में सहायक है।












