CrimeViral

मेरठ के आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में छात्रा की संदिग्ध मौत

मेरठ के आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में छात्रा की संदिग्ध मौत

 मेरठ के गंगानगर क्षेत्र स्थित आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में सुबह उस समय हड़कंप मच गया। जब गर्ल्स हॉस्टल की छत से गिरकर एमबीए प्रथम वर्ष की छात्रा अनुपम की मौत हो गई। घटना के बाद आईआईएमटी यूनिवर्सिटी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

परिजनों और पुलिस को अवगत कराया
बताया जाता है कि छात्रा के छत से गिरने की जानकारी हॉस्टल में मौजूद अन्य छात्राओं ने आईआईएमटी यूनिवर्सिटी प्रशासन को दी। सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने तुरंत परिजनों और पुलिस को अवगत कराया। मामले की जानकारी मिलते ही गंगानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

छत से गिरने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका 
फिलहाल छात्रा के छत से गिरने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। वहीं घटना के बाद यूनिवर्सिटी परिसर में शोक का माहौल है।

Leave a Reply