BusinessViral

Petrol-Diesel Rate: तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, देखें अपने शहर का भाव

20 मई, बुधवार को देशभर में पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए गए हैं. ऑयल कंपनियां रोज की तरह सुबह 6 बजे ताजा कीमतें अपडेट करती हैं. आज लोगों के लिए राहत की खबर ये रही कि पेट्रोल और डीजल के दाम में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है. यानी फिलहाल तेल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं.

Petrol-Diesel Rate: तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, देखें अपने शहर का भाव
Petrol-Diesel Rate: तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, देखें अपने शहर का भाव

हालांकि पिछले एक हफ्ते के दौरान दो बार कीमतें बढ़ने से आम लोगों की जेब पर असर जरूर पड़ा था. ऐसे में वाहन चालकों के लिए घर से निकलने से पहले अपने शहर का लेटेस्ट रेट चेक करना जरूरी हो गया है. अगर बड़े शहरों की बात करें तो दिल्ली में पेट्रोल 98.64 रुपये और डीजल 91.58 रुपये प्रति लीटर पर बना हुआ है. वहीं मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, नोएडा और गुरुग्राम जैसे शहरों में भी पुराने रेट ही लागू हैं. यानी आज ना पेट्रोल महंगा हुआ है और ना ही डीजल के दाम में कोई बढ़ोतरी हुई है.

शहर का नाम पेट्रोल की कीमत (प्रति लीटर) डीजल की कीमत (प्रति लीटर)
दिल्ली ₹98.64 ₹91.58
मुंबई ₹107.59 ₹94.08
कोलकाता ₹109.70 ₹96.07
चेन्नई ₹104.46 ₹96.11
बेंगलुरु ₹107.12 ₹95.04
गुरुग्राम ₹99.29 ₹91.80
नोएडा ₹98.91 ₹92.21
चंडीगढ़ ₹98.10 ₹86.09
हैदराबाद ₹111.88 ₹99.95
भुवनेश्वर ₹105.09 ₹96.68
जयपुर ₹109.32 ₹94.50
लखनऊ ₹98.40 ₹91.73
पटना ₹110.02 ₹96.05

खुद पता कर सकते हैं रेट

अगर आप रोज सुबह घर बैठे अपने शहर का ताजा भाव जानना चाहते हैं, तो यह बहुत आसान है. इंडियन ऑयल (IOC) के ग्राहक 9224992249 पर ‘CITY CODE के साथ RSP’ लिखकर SMS कर सकते हैं. इसी तरह, BPCL के ग्राहक 9223112222 पर और HPCL के ग्राहक 9222201122 पर ‘RSP’ लिखकर मैसेज भेज सकते हैं.

Khabar Monkey

एक हफ्ते 4 रुपये तक बढ़े दाम

पिछले एक हफ्ते में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 4 रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा हो चुका है. सबसे पहले 15 मई को तेल कंपनियों ने करीब 3 रुपये प्रति लीटर दाम बढ़ाए थे. इसके बाद 19 मई को फिर करीब 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई. दरअसल, लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ रही थीं, लेकिन इसके बावजूद सरकारी तेल कंपनियां घरेलू बाजार में रेट स्थिर रखे हुए थीं. इससे कंपनियों पर आर्थिक दबाव बढ़ता चला गया. आखिरकार बढ़ते नुकसान को देखते हुए कंपनियों ने पिछले हफ्ते दो बार पेट्रोल-डीजल महंगा कर दिया. सरकार का कहना है कि कीमतें बढ़ाने से नुकसान कुछ हद तक कम जरूर हुआ है, लेकिन तेल कंपनियों पर दबाव अभी भी बना हुआ है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply