Viral

सांसद इकरा हसन के धरने का बड़ा असर,पूर्व राज्यमंत्री मांगेराम कश्यप समेत 5 नेता जेल से रिहा

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से इस वक्त की एक बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है। सहारनपुर में डीआईजी (DIG) कार्यालय के बाहर सड़क जाम करने और हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यमंत्री मांगेराम कश्यप समेत पांच लोगों को बुधवार दोपहर जेल से रिहा कर दिया गया है।

सांसद इकरा हसन के धरने का बड़ा असर,पूर्व राज्यमंत्री मांगेराम कश्यप समेत 5 नेता जेल से रिहा
सांसद इकरा हसन के धरने का बड़ा असर,पूर्व राज्यमंत्री मांगेराम कश्यप समेत 5 नेता जेल से रिहा

Khabar Monkey

इकरा हसन के धरने के आगे झुका प्रशासन?
गौरतलब है कि इस रिहाई को कैराना से नवनिर्वाचित सांसद इकरा हसन के कड़े राजनीतिक दबाव और विरोध प्रदर्शन से जोड़कर देखा जा रहा है। मांगेराम कश्यप और अन्य नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में ठीक एक दिन पहले सांसद इकरा हसन ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जोरदार धरना दिया था। इकरा हसन के इस धरने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई थी, जिसका बड़ा असर बुधवार को देखने को मिला।

शांति भंग की धाराओं में हुआ था चालान
स्थानीय पुलिस ने इन सभी नेताओं पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और शांति भंग करने की गंभीर धाराओं के तहत चालान कर उन्हें जेल भेज दिया था। बुधवार को कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जैसे ही पूर्व राज्यमंत्री मांगेराम कश्यप और अन्य पांच नेता जिला जेल के बाहर आए, वहां पहले से ही भारी संख्या में मौजूद समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। समर्थकों ने जेल के मुख्य गेट पर ही सभी नेताओं का फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई बांटकर भव्य स्वागत किया।

Leave a Reply