शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
ऊंचाई और सीने की फिर से होगी नाप… UP पुलिस भर्ती मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश​ | बेबी फूड बनाने वाली कंपनियों पर कसेगा शिकंजा! FSSAI ने बदले ये नियम​ | बोकारो: चॉकलेट मांग रहा था भांजा, मामा ने थमा दी पिस्टल…ट्रिगर दबते ही मासूम की मौत​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

आंधी-बारिश-ओले…हरियाणा-UP से लेकर कर्नाटक तक फिर बिगड़ेगा मौसम, दिल्ली में भी अलर्ट; पहाड़ों का क्या है हाल?​

IMD Weather Forecast: देश के अलगअलग राज्यों में मौसम का मिजाज फिर बदलने वाला है. मौसम विभाग ने उत्तरपश्चिम भारत से लेकर दक्षिण भारत तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में 16 अक्टूबर को बारिश के आसार हैं, जबकि कुछ राज्यों में ओलावृष्टि […]

IMD Weather Forecast: देश के अलगअलग राज्यों में मौसम का मिजाज फिर बदलने वाला है. मौसम विभाग ने उत्तरपश्चिम भारत से लेकर दक्षिण भारत तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में 16 अक्टूबर को बारिश के आसार हैं, जबकि कुछ राज्यों में ओलावृष्टि की चेतावनी भी दी गई है.

दिल्ली में 16 अक्टूबर को मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार, 16 अक्टूबर को हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में कई जगहों पर बारिश हो सकती है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. हवा की गति कुछ समय के लिए 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बारिश, बिजली कड़कने और तेज हवाओं का अनुमान है. वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. मौसम के इस बदलाव से दिन के तापमान में गिरावट और ठंडक महसूस होने की संभावना है.

इन राज्यों में ओलावृष्टि का अलर्ट

मौसम विभाग ने 16 अक्टूबर को चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर ओले गिरने की आशंका जताई है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के साथ गरजचमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. जम्मूकश्मीर और लद्दाख में भी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है. ऐसे में पहाड़ी इलाकों में मौसम का असर सामान्य जनजीवन और यातायात पर पड़ सकता है.

दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट

दक्षिण भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 16 से 19 अक्टूबर के बीच व्यापक बारिश हो सकती है. केरल, लक्षद्वीप और दक्षिणकर्नाटक में 16 से 21 अक्टूबर तक बारिश का अनुमान है. तटीय कर्नाटक में भी 16 से 21 अक्टूबर के बीच कई स्थानों पर बारिश हो सकती है. वहीं, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में 16 से 20 अक्टूबर के दौरान बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ हिस्सों में 16 अक्टूबर को बहुत भारी बारिश की आशंका जताई है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY