रविवार, 18 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Diwali Firecracker License: दिवाली पर पटाखों की दुकान खोलने से पहले बनवाएं लाइसेंस, जानें आवेदन का तरीका​ | T20 में बल्लेबाजों की निरंतरता को जरूरत से ज्यादा मिलता है महत्व, Sanju Samson पर बोले Pujara​ | ग्रेटर नोएडा में 6 साल के बच्चे की किडनैपिंग, गाजियाबाद में 2 लाख में बेचा; 7 गिरफ्तार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Chhath Puja Special Train: छठ पूजा पर बिहार जाने वालों को राहत! कई रूटों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें​

Chhath Puja Special Train: छठ पूजा के दौरान बिहार जाने वाले रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। त्योहारों के सीजन में ट्रेनों में यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है, जिसके कारण नियमित ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में बिहार जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए अलगअलग […]

Chhath Puja Special Train: छठ पूजा के दौरान बिहार जाने वाले रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। त्योहारों के सीजन में ट्रेनों में यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है, जिसके कारण नियमित ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में बिहार जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए अलगअलग रूटों पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इन ट्रेनों के जरिए यात्री बिहार के विभिन्न शहरों तक पहुंचने के लिए यात्रा के विकल्प तलाश सकते हैं। आइए जानते हैं किन रूटों पर स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं और इनका संचालन कब तक निर्धारित है।   

कर्नाटक से सहरसा और मुजफ्फरपुर के लिए स्पेशल ट्रेन

कर्नाटक में रहने वाले बिहार के यात्रियों के लिए यशवंतपुर से सहरसा जाने वाली स्पेशल ट्रेन एक विकल्प है। ट्रेन नंबर 06581 के रविवार वाले फेरों का संचालन 29 नवंबर तक निर्धारित बताया गया है। इसके अलावा 18 और 25 अक्टूबर को भी ट्रेन के चलने की जानकारी दी गई है। यात्रा की योजना बनाने वाले यात्रियों को ट्रेन नंबर और निर्धारित तारीख के अनुसार टिकट की उपलब्धता जांचनी चाहिए।

वहीं, हुबली से मुजफ्फरपुर के बीच भी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। इस ट्रेन का संचालन 24 नवंबर तक निर्धारित बताया गया है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि टिकट बुक करने से पहले संबंधित तारीख पर ट्रेन के संचालन की पुष्टि जरूर कर लें।

दिल्ली से भागलपुर जाने वाले यात्रियों को भी राहत

दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए आनंद विहार टर्मिनल से भागलपुर तक स्पेशल ट्रेन की सुविधा दी गई है। इस ट्रेन के 26 नवंबर तक रोजाना चलने की जानकारी दी गई है। त्योहार के दौरान घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए यह सेवा उपयोगी हो सकती है।

हालांकि, अगर आपको इसमें टिकट करना है तो पहले आप टिकट है या नहीं कुछ दिन पहले ही देख लें।

 नागपुर, अमृतसर और टाटानगर से बिहार जाने का विकल्प

बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए नागपुर, अमृतसर और टाटानगर से भी स्पेशल ट्रेनों की जानकारी सामने आई है। नागपुरसमस्तीपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन 21 अक्टूबर से 11 नवंबर तक निर्धारित बताया गया है। वहीं, अमृतसरमुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन के लिए 19 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक ट्रेन चलेंगी।

इसके अलावा टाटानगर से बक्सर जाने वाली स्पेशल ट्रेन भी यात्रियों के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इस ट्रेन का संचालन 25 नवंबर तक निर्धारित बताया गया है। इन रूटों पर यात्रा करने वाले यात्री अपनी सुविधा के अनुसार ट्रेन और तारीख का चयन कर सकते हैं।

गुजरात से मधुबनी जाने के लिए स्पेशल ट्रेन

गुजरात में रहने वाले बिहार के यात्रियों के लिए उधनाजयनगर स्पेशल ट्रेन भी अच्छा ऑप्शन है। इस ट्रेन का संचालन 18 अक्टूबर से 27 नवंबर के बीच किया गया है।  

छठ पूजा के दौरान लंबी दूरी की ट्रेनों में भीड़ अधिक रहने की संभावना को देखते हुए यात्रियों को समय रहते टिकट बुक कर लेनी चाहिए। इससे यात्रा की योजना बनाने में आसानी हो सकती है।

टिकट बुक करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

छठ पूजा के लिए बिहार जाने की योजना बना रहे यात्रियों को स्पेशल ट्रेन का टिकट बुक करने से पहले उसकी तारीख, समय, किस स्टेशन तक जाएगी इसकी जांच करना जरुरी है।   

यात्री भारतीय रेलवे के आधिकारिक बुकिंग प्लेटफॉर्म या NTES पर ट्रेन का शेड्यूल और संचालन की स्थिति देख सकते हैं। इसके साथ ही वापसी के टिकट भी समय रहते कर लें, ताकि त्योहार के बाद लौटने में परेशानी न हो।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY