शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
तिलक वर्मा ने एक झटके में तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड, दुनिया का कोई खिलाड़ी नहीं कर सका ऐसा कमाल!​ | दक्षिण-पूर्व एशिया में ड्रोन बने अपराधियों और आतंकियों का नया हथियार​ | रोहित शर्मा को टीम से बाहर करने की तैयारी या बल्ले से देंगे फिर जवाब? 2026 के आंकड़े खोल रहे हैं बड़ा राज​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Personal Loan Tips: लोन लेने से पहले न करें ये 5 गलतियां! नहीं तो होगी परेशानी​

Personal Loan Tips: आज के समय में बढ़ती मंहगाई और खर्च की वजह से कई बार घर की जरुरतों को पूरा करने के लिए लोन लेना पड़ता है। घर खरीदने, कार लेने, शादी करने या नया कारोबार शुरू करने जैसे बड़े खर्चों के लिए लोग बैंक या गैरबैंकिंग वित्तीय कंपनियों से कर्ज लेते हैं। इससे […]

Personal Loan Tips: आज के समय में बढ़ती मंहगाई और खर्च की वजह से कई बार घर की जरुरतों को पूरा करने के लिए लोन लेना पड़ता है। घर खरीदने, कार लेने, शादी करने या नया कारोबार शुरू करने जैसे बड़े खर्चों के लिए लोग बैंक या गैरबैंकिंग वित्तीय कंपनियों से कर्ज लेते हैं। इससे पैसों का इंतजाम तो हो जाता है, लेकिन लोन चुकाने की जिम्मेदारी आ जाती है।

कई बार लोग जल्दबाजी में लोन के लिए आवेदन कर देते हैं और ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस या दूसरी शर्तों पर ध्यान नहीं देते। वहीं, कुछ लोग अपनी जरूरत से ज्यादा कर्ज ले लेते हैं, जिससे भविष्य में आर्थिक परेशानी हो सकती है। आइए जानते हैं कि लोन लेते समय किन 5 गलतियों से बचना चाहिए।

लोन लेते समय किनकिन गलतियों को करने से बचें?

1. क्या जरूरत से ज्यादा लोन लेना सही है?

कई बार बैंक या NBFC ग्राहकों की आय और पात्रता के आधार पर उन्हें बड़ी रकम का लोन ऑफर करते हैं। ऐसे में लोग अपनी वास्तविक जरूरत से ज्यादा कर्ज ले लेते हैं। शुरुआत में ज्यादा पैसे मिलने से राहत महसूस हो सकती है, लेकिन बाद में बड़ी EMI चुकाना मुश्किल हो सकता है।

इसलिए लोन हमेशा उतना ही लें, जितने पैसों की जरूरत हो। आवेदन करने से पहले अपनी मासिक आय, घरेलू खर्च, मौजूदा कर्ज और भविष्य की वित्तीय जरूरतों का आकलन करें। इससे आप अपनी क्षमता के अनुसार EMI चुन सकेंगे।

2. क्या सिर्फ बैंक के नाम पर लोन लेना चाहिए?

लोन लेने के लिए बैंक के अलावा गैरबैंकिंग वित्तीय कंपनियां यानी NBFC भी विकल्प हो सकती हैं। हालांकि, यह मानना सही नहीं है कि हर NBFC का ब्याज दर वाला ऑफर बैंक से महंगा ही होगा। अलगअलग संस्थानों की ब्याज दरें, शुल्क और नियम अलग हो सकते हैं।

इसलिए लोन लेने से पहले कई बैंकों और NBFC के ऑफर की तुलना करें। केवल कम EMI देखकर फैसला न लें, बल्कि कुल कितनी रकम चुकानी होगी, इसे भी समझें।

3. क्या लोन के दस्तावेज पढ़े बिना हस्ताक्षर करना सही है?

लोन के लिए आवेदन करते समय मिलने वाले दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ना बेहद जरूरी है। इनमें ब्याज दर, लोन की अवधि, EMI, भुगतान की शर्तें और देरी से किस्त भरने पर लगने वाले शुल्क जैसी अहम जानकारियां होती हैं।

कई बार लोग जल्दबाजी में शर्तें पढ़े बिना ही दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर देते हैं। इससे बाद में अतिरिक्त शुल्क या दूसरी शर्तों को लेकर परेशानी हो सकती है। इसलिए हस्ताक्षर करने से पहले सभी नियम समझें। किसी शर्त को लेकर संदेह हो, तो बैंक या लोन देने वाली संस्था से स्पष्टीकरण जरूर मांगें।

4. क्या EMI तय करते समय सिर्फ कम किस्त देखनी चाहिए?

लोन लेते समय हर महीने कितनी EMI चुकानी होगी और उसका आपके बजट पर क्या असर पड़ेगा यह जरूर देखना चाहिए। 

कम EMI के लिए लोन की अवधि बढ़ाने पर हर महीने का भुगतान कम हो सकता है, लेकिन कुल ब्याज अधिक चुकाना पड़ सकता है। वहीं, ज्यादा EMI रखने से मासिक बजट बिगड़ सकता है। इसलिए ऐसी EMI चुनें, जिसे नियमित आय से आसानी से चुका सकें और जिसके बाद भी जरूरी खर्चों तथा बचत के लिए पैसे बचें। 

5. क्या लोन लेने से पहले क्रेडिट स्कोर जांचना जरूरी है?

लोन के लिए आवेदन करने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर जरूर जांच लें। बैंक और वित्तीय संस्थान लोन आवेदन का मूल्यांकन करते समय क्रेडिट हिस्ट्री और स्कोर समेत कई बातों पर विचार करते हैं। अच्छा क्रेडिट स्कोर लोन मिलने की संभावना और बेहतर शर्तें पाने में मदद कर सकती है।
 
क्रेडिट स्कोर बेहतर बनाए रखने के लिए EMI और क्रेडिट कार्ड के बिल समय पर चुकाएं, क्रेडिट लिमिट का जरूरत के अनुसार इस्तेमाल करें।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY