OTT Release This Week: हर हफ्ते ओटीटी पर मेकर्स दर्शकों के लिए कुछ न कुछ नया लेकर आते रहते हैं। मई के पहले दो हफ्तों में फिल्म और सीरीज लवर्स को काफी कुछ देखने को मिला। नई मूवी के साथ थिएटर में दस्तक दे चुकी कुछ फिल्मों ने भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एंट्री ली और तीसरे हफ्ते भी लोगों को एंटरटेनमेंट का भरपूर डोज मिलने वाला है। चलिए आपको बताते हैं कि इस वीक कौन-कौन सी मूवीज और सीरीज आ गई हैं और कौनसी आने वाली हैं।

हूज योर गायनेक 2
ओटीटी प्लेटफॉर्म की सबसे चर्चित वेब सीरीज में से एक हूज योर गायनेक’ के पहले सीजन को लोगों ने काफी पसंद किया था और अब इसके दूसरे सीजन ने भी ओटीटी पर एंट्री दे दी है। इसमें एक बार फिर ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड अभिनेत्री सबा आजाद डॉक्टर विदुषी कोठारी का किरदार निभाते हुए दिखाई दे रही हैं। बता दें कि यह वेब सीरीज 18 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुई थी।
यह भी पढ़ें:
Khabar Monkey
देसी ब्लिंग
वेब सीरीज ‘देसी ब्लिंग’ में दुबई में रहने वाले ग्लैमरस और एलिट भारतीय प्रवासियों की कहानी देखने को मिलेगी, जिसमें हाई-सोसाइटी ड्रामा, पार्टियां और पर्सनल रिश्ते दिखाए गए हैं। इस सीरीज में तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा समेत कई सितारे नजर आएंगे। ‘देसी ब्लिंग’ 20 मई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है।
सतरंगी बदले का खेल
‘सतरंगी बदले का खेल’ में बबलू महतो (अंशुमान पुष्कर) की कहानी दिखाई गई है, जो अपने पिता की मौक के बाद एक कलाकार के रूप में उनकी जगह लेता है। अपने पिता के पेशे को अपनाते हुए बबलू दोहरी जिंदगी जीता है। वहीं, वह अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए एक योजना बनाता है। इसे जी5 पर 22 मई को देखा जा सकता है।
मधुविधु
हिंदी के साथ-साथ साउथ की फिल्में न आएं, ऐसा कैसे हो सकता है। ‘मधुविधु’ एक मलयालम रोमांटिक कॉमेडी है, जिसकी कहानी अडूर के ट्रेडिशनल मेल डोमिनेटिंग फैमिली के एलिजिबल बैचलर अमृतराज उर्फ अम्मू (शराफुद्दीन) के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें देखने को मिलेगा कि कैसे अंधविश्वासों के कारण उसे पत्नी ढूंढने में काफी मुश्किलें आती हैं। यह 22 मई को सोनी लिव पर आ रही है।
वारंट
‘वारंट’ एक तमिल क्राइम ड्रामा शो है, जिसमें प्रशांत पांडियाराज, बालाजी शक्तिवेल, काली वेंकट, अरुल डॉस, नम्रिता एमवी, अरुल ज्योति, छाया देवी, हेलो कंदसामी, मीना, कौसल्या और वैय्यापुरी समेत कई कलाकार दिखाई देंगे। ‘वारंट’ में कोट्टई करप्पुसामी की कहानी देखने को मिलेगी, जो कांस्टेबल है और वह पुलिस बल में सम्मान पाने की कोशिश में लगा रहता है, लेकिन उसे अपमान, हिंसा और बेलगाम सत्ता किनारे पर धकेल देती है। फिर वो एक बड़ा कदम उठाता है। यह शो 22 मई को जी5 पर स्ट्रीम होगा।
सिस्टम
सोनाक्षी सिन्हा, ज्योतिका और आशुतोष गोवारिकर स्टारर फिल्म ‘सिस्टम’ का निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया है। यह कोर्टरूम थ्रिलर है, जो सरकारी वकील नेहा राजवंश (सोनाक्षी सिन्हा) पर फोक्सड है। उसके सामने अपने पिता की फर्म में पार्टनरशिप हासिल करने के लिए 10 केस जीतने की चुनौती है। बता दें कि इसे प्राइम वीडियो पर 22 मई को देखा जा सकता है।





