सोमवार, 31 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Lords Test में Pakistan की हार के बीच सियासी बवाल, Imran Khan के बेटों के इंटरव्यू पर Babar Azam की सफाई​ | ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका, चूक गए तो देना होगा भारी जुर्माना!​ | कौशांबी ब्लास्ट के बाद खुला आदिल का ‘बारूद नेटवर्क’! मनौरी बाजार में कई गोदाम-कारखाने, 11 की मौत​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Old Bedsheets Uses: पुरानी चादरों को फेंकने की न करें गलती, इन स्मार्ट तरीकों से करें घर के कामों में इस्तेमाल​

चादर बहुत पुरानी हो गई है और अब बेड पर बिछाने पर उसका कलर अच्छा नहीं लगता है तो इसे फेंके नहीं, बल्कि अलग तरीकों से घर के कामों में इस्तेमाल कर लें. दरअसल चादरें डेली रूटीन में यूज की जाती हैं. इस वजह से बारबार धोने और रगड़ लगने से इनका रंग फीका पड़ […]

चादर बहुत पुरानी हो गई है और अब बेड पर बिछाने पर उसका कलर अच्छा नहीं लगता है तो इसे फेंके नहीं, बल्कि अलग तरीकों से घर के कामों में इस्तेमाल कर लें. दरअसल चादरें डेली रूटीन में यूज की जाती हैं. इस वजह से बारबार धोने और रगड़ लगने से इनका रंग फीका पड़ जाता है या फिर रोएं निकल आते हैं. इसके बाद ये घर में कहीं एक कोने में फेंक दी जाती हैं, क्योंकि कूड़े में भी नहीं फेंका जा सकता है. इस आर्टिकल में जानिए पुरानी चादर को किन तरीकों से आप इस्तेमाल कर सकते हैं.

पुरानी चादरों को में लोग रसोई में इसे इस्तेमाल करते हैं या फिर पोंछे के तौर पर यूज करके फेंक देते हैं. इसके बावजूद इसका साइज इतना बड़ा होता है कि इसे कई कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है. चलिए जान लेते हैं पुरानी चादरों को रीयूज में कैसे लाएं.

थैले और बैग बना लें

पुरानी चादरों को डबल कपड़ा करके छोटे थैले बना लें जो डेली रूटीन में आसपास से सामान लेकर आने के लिए मजबूत और टिकाऊ रहते हैं. इसके अलावा आप एक्स्ट्रा कपड़े पैक करने के लिए बड़े थैले बना सकते हैं. चादर में अंदर की तरफ एक सॉफ्ट शीट लगाकर बैग बना सकते हैं, जिसमें फोटोफ्रेम, गिलास, प्लेट्स जैसी चीजें पैक करके रखी जा सकती हैं. इससे इन सामान में चटक आने या रगड़ लगने की टेंशन नहीं रहती है. इससे आपको बबल रैप खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

पालतू जानवरों का बिस्तर और खिलौनें बनाएं

अगर आपके घर में कोई डॉग या फिर कैट है तो उसके लिए आप पुरानी चादरों से बिस्तर बना सकते हैं जो काफी आरामदायक रहेगा. आप चाहे तो इसका एक चौकोर कवर बनाकर इसमें रूई भर दें. ऐसे ही आप अपने पालतू जानवर के लिए रूई भरकर चादरों से बॉल जैसे गोले बना सकते हैं और इसमें चादर की स्ट्रिप्स काटकर फ्रिंज बना लें.

डोरमैट बना लें

बड़ी चादरों के 3 से 4 फोल्ड करने के बाद इसपर चारों तरफ और आड़ीतिरछी सिलाई लगाकर डोरमैट बना लें या फिर पतली पट्टियां काटकर चोटी की तरह गूथ लें और इसे आपस में धागे से सिलकर डिजाइन वाला डोरमैट बनाएं जो देखने में भी कमाल लगता है.

फर्नीचर के लिए डस्ट कवर

अगर घर में ऐसे फर्नीचर है जो अक्सर इस्तेमाल में नहीं आता है या फिर आपने स्टोर रूम में रखा हुआ है तो इसे धूल से बचाने के लिए पुरानी चादर से कवर बनाना बेस्ट रहता है, क्योंकि ये साइज में काफी बढ़ी होती है. आप इसका कवर बनाकर अलमारी में रख दें और जब घर से कभी 56 दिन या इससे ज्यादा समय के लिए बाहर जाएं या फिर मंथली साफसफाई कर रहे हैं तो इस कवर से फर्नीचर को ढक दें. इससे धूल से बचाव रहेगा और जब आप वापस आएंगे तो सोफे पहले जैसे साफ रहेंगे.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY