शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
हरदोई में मकान के अंदर मिला हैंड ग्रेनेड…लोगों में फैली दहशत; गांव पहुंची पुलिस​ | TCS से मिला ₹1537 करोड़ का ऑर्डर, रॉकेट बने तेजस नेटवर्क्स के शेयर​ | जालौन के इस गांव में रक्षाबंधन पर मातम: कुएं में डूब रहा था छोटा भाई, बचाने कूदा बड़ा भाई; दोनों की मौत​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

पति के खिलाफ सबूत जुटा रही है Divyaa Agarwal, भव्या सिंह के दावों के बाद सुर्खियों में अभिनेत्री​

एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल के पति अपूर्वा पडगांवकर पर उन्हें धोखा देने का आरोप लगा है। दावा किया गया है कि अपूर्वा दूसरी लड़कियों को अपनी तस्वीरें भेजते थे। हैरानी की बात यह है कि आरोप लगाने वाली भव्या सिंह के मुताबिक, उन्होंने सगाई के दिन भी दूसरी लड़कियों को अपनी तस्वीरें भेजी थीं। ये दावे […]

एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल के पति अपूर्वा पडगांवकर पर उन्हें धोखा देने का आरोप लगा है। दावा किया गया है कि अपूर्वा दूसरी लड़कियों को अपनी तस्वीरें भेजते थे। हैरानी की बात यह है कि आरोप लगाने वाली भव्या सिंह के मुताबिक, उन्होंने सगाई के दिन भी दूसरी लड़कियों को अपनी तस्वीरें भेजी थीं। ये दावे ‘द 50’ फेम भव्या सिंह ने ‘टेली चक्कर’ के साथ बातचीत में किए हैं। इस दौरान उन्होंने दिव्या और अपूर्वा के रिश्ते को लेकर कई बातें कहीं।

भव्या सिंह ने क्याक्या दावा किया?

भव्या सिंह ने अपूर्वा पडगांवकर पर सीधे तौर पर चीटिंग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दिव्या को पता है कि उनका पति उन्हें धोखा दे रहा है, लेकिन उन्होंने अपने पति पर भरोसा किया, भव्या पर नहीं।

भव्या ने दावा किया कि अपूर्वा दूसरी लड़कियों को अपनी तस्वीरें भेजते थे। उन्होंने यह भी कहा कि अपनी सगाई के दिन भी अपूर्वा दूसरी लड़कियों को तस्वीरें भेज रहे थे। भव्या के मुताबिक, दिव्या अब इस मामले में सबूत इकट्ठा कर रही हैं। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

वरुण सूद का भी किया जिक्र

भव्या सिंह ने दिव्या अग्रवाल के पुराने रिश्ते का जिक्र करते हुए वरुण सूद पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि वरुण को अपना ‘कर्मा’ मुंह पर मिल गया है और उन्हें खुश होना चाहिए। भव्या सिंह के इन आरोपों पर अभी तक दिव्या अग्रवाल और उनके पति अपूर्वा पडगांवकर की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

अलगअलग रह रहे हैं दिव्या और अपूर्वा

दिव्या अग्रवाल और अपूर्वा पडगांवकर के अलगअलग रहने को लेकर भी पहले कई तरह की बातें सामने आई हैं। हालांकि, दिव्या ने इस पर सफाई देते हुए अलग रहने को लेकर अपनी बात रखी थी। दिव्या ने कहा था कि अलग रहना बहुत खूबसूरत चीज है। उन्होंने बताया कि उन्हें अपना स्पेस पसंद है और उनके पति को भी अपना स्पेस पसंद है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY