सोमवार, 2 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
पूर्वांचल में सपा के PDA की काट के लिए BJP का PPP मॉडल, ऐसे लगाएंगे सेंध!​ | 13 साल से क्यों सिंगल हैं CID फेम Ansha Sayed? शादी और रिश्तों पर किया बड़ा खुलासा​ | दीमक या चींटियों के बिलों को अपना ठिकाना क्यों बनाते हैं सांप? जान लें इसके कारण​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

NTA SWAYAM Exam 2026: ‘स्वयं जुलाई 2026’ सेमेस्टर परीक्षा के रजिस्ट्रेशन की डेट बढ़ी, जानिए कब तक कर सकते हैं आवेदन?​

NTA SWAYAM Exam 2026: देश में ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई करने वाले स्टुडेंट  जिन्होंने अब तक स्वयं जुलाई 2026 सेमेस्टर परीक्षा के लिए आवेदन नही किया है। तो उनके लिए ये बहुत महत्वपूर्ण खबर है।  दरअसल, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने स्वयं जुलाई 2026 सेमेस्टर परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 5 नवंबर […]

NTA SWAYAM Exam 2026: देश में ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई करने वाले स्टुडेंट  जिन्होंने अब तक स्वयं जुलाई 2026 सेमेस्टर परीक्षा के लिए आवेदन नही किया है। तो उनके लिए ये बहुत महत्वपूर्ण खबर है। 

दरअसल, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने स्वयं जुलाई 2026 सेमेस्टर परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 5 नवंबर 2026 कर दी है। ऐसे में जिन छात्रों ने अब तक अपना रजिस्ट्रेशन पूरा नहीं करवाया है। उनके लिए ये  एक और मौका है। स्टुडेंट ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने स्वयं जुलाई 2026 सेमेस्टर परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर रखी थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 5 नवंबर 2026 तक कर दी दी है।  

तो जिन स्टुडेंट्स ने अब तक अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। वो अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना अपना आवेदन पूरा कर लें, ताकि आखिरी समय में वेबसाइट पर आने वाली तकनीकी परेशानियों से बचा जा सके।

किन तारीखों पर होगी परीक्षा?

स्वयं जुलाई 2026 सेमेस्टर की परीक्षाएं दिसंबर में आयोजित की जाएंगी। NTA के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा 8, 9, 10, 11 और 12 दिसंबर 2026 को होगी। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

इस परीक्षा में कुल 662 कोर्स शामिल किए गए हैं। परीक्षा प्रतिदिन दो शिफ्ट में होगी और प्रत्येक शिफ्ट की अवधि 3 घंटे यानी 180 मिनट रहेगी। एग्जाम दो शिफ्ट में होंगे पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक। वहीं दूसरी शिफ्टदोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगी।

कितना देना होगा आवेदन शुल्क?

स्वयं जुलाई 2026 सेमेस्टर परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क छात्रों की कैटेगरी और चुने गए कोर्स की संख्या के आधार पर निर्धारित किया गया है।

1. जनरल कैटेगरी पहले कोर्स के लिए 750 रुपये और प्रत्येक अतिरिक्त कोर्स के लिए 600 रुपये। 

2. GenEWS/OBCNCL/SC/ST/PwD: पहले कोर्स के लिए 500 रुपये और प्रत्येक अतिरिक्त कोर्स के लिए 400 रुपये।

3. आवेदन शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है।

छात्रों को कोर्स का चयन करते समय परीक्षा की शिफ्ट का विशेष ध्यान रखना होगा। एक ही शिफ्ट में होने वाले दो कोर्स की परीक्षाओं में अभ्यर्थी केवल एक ही परीक्षा दे सकेंगे।

कैसे करें आवेदन?

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने स्वयं जुलाई 2026 सेमेस्टर परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 5 नवंबर 2026 कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट NTA SWAYAM Portal के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
 
1. सबसे पहले एनटीए स्वयं के आधिकारिक पोर्टल exams.nta.nic.in/swayam पर जाएं।

2.  होमपेज पर दिए गए ‘SWAYAM July 2026 Semester Exam Registration’ लिंक पर क्लिक करें।

3. अपनी प्राथमिक जानकारियां और ईमेल आईडी  दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।

4. आवेदन फॉर्म में अपने कोर्स, पसंदीदा परीक्षा शहर और व्यक्तिगत डिटेल्स भरें।

5. पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर की स्कैन कॉपी अपलोड करें।

6. निर्धारित परीक्षा शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करके फॉर्म सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज का प्रिंट आउट संभाल कर रख लें।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY