Noida Metro Latest News: अगर आप हर दिन मेट्रो से सफर करते हैं, तो ये खबर आपके काम की है। नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने एक्वा लाइन की टाइमिंग में बदलाव किया है। अब मेट्रो सेवा पहले के मुकाबले देर रात तक उपलब्ध रहेगी। नोएडा सेक्टर51 से ग्रेटर नोएडा के डिपो स्टेशन तक आखिरी मेट्रो रात 11:25 बजे रवाना होगी। इस बदलाव से देर रात ऑफिस से लौटने वाले और अन्य यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।

इसके अलावा सुबह और शाम के समय में भी बदलाव किए गए हैं। इससे यात्रियों को ट्रेन के लिए ज्यादा देर इंतजार नहीं करना पड़ेगा। NMRC ने ये बदलाव 1 नवंबर 2026 से लागू कर दिए हैं।
अब मेट्रो के बीच कितना कम होगा इंतजार?
सुबह और शाम के समय में नौकरी और कॉलेज जाने वाले स्टुडे्ट मेट्रो में ज्यादा सफर करते हैं। इससे यात्रियों को अक्सर भीड़ का सामना करना पड़ता है। इसी परेशानी को देखते हुए NMRC ने एक्वा लाइन पर दो मेट्रो ट्रेनों के बीच का अंतर कम किया है।
पहले दो ट्रेनों के बीच 7 मिनट 30 सेकंड का अंतर रहता था, जिसे घटाकर अब 6 मिनट 35 सेकंड कर दिया गया है। यानी यात्रियों को पहले के मुकाबले ट्रेन के लिए कम इंतजार करना होगा।
कैसे और किसे मिलेगा फायदा?
मेट्रो की नई टाइमिंग का फायदा दिल्ली और नोएडा के बीच सफर करने वाले यात्रियों को भी मिलेगा। खासतौर पर दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन से नोएडा सेक्टर51 पहुंचकर एक्वा लाइन पकड़ने वाले यात्रियों के लिए देर रात तक यात्रा करना आसान होगा।
अब सेक्टर51 से डिपो स्टेशन के लिए आखिरी मेट्रो रात 11:25 बजे मिलेगी। इससे देर रात तक काम करने वाले लोग भी मेट्रो के जरिए आसानी से अपने स्थान पर पहुंच जाएंगे।
कितने यात्री मेट्रो में करते हैं सफर?
नोएडा मेट्रो में यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। टिकटिंग व्यवस्था में सुधार और ऑनलाइन QR कोड टिकट की सुविधा शुरू होने के बाद यात्रियों की संख्या में 20 फीसदी से ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अब रोजाना एक लाख से अधिक यात्री एक्वा लाइन का इस्तेमाल कर रहे हैं। पहले यह आंकड़ा करीब 85 हजार था।
नोएडा मेट्रो के महाप्रबंधक अंजेनी कुमार के मुताबिक, नई टाइमिंग से खासतौर पर त्योहारों के दौरान देर रात तक यात्रा करने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी।