बुधवार, 2 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Stock Market Crash: अमेरिका-ईरान जंग का असर, मार्केट खुलते ही Sensex 700 अंक से ज्याद गिरा, Nifty भी 250 अंक लुढ़का​ | Namibia T20I Tri-Series: साउथ अफ्रीका की जिम्बाब्वे पर 43 रन से बड़ी जीत, 20 साल के Lhuan-dre Pretorius ने बल्ले से मचाया धमाल​ | Nepal Flood Update: नेपाल में बर्फ-चट्टानें खिसकने से दोबारा बाढ़ का खतरा, मौत का आंकड़ा पहुंचा 1127, 4600 लापता, मदद के लिए भारत से भेजी गई 5वीं स्पेशल फ्लाइट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Nepal Flood Update: नेपाल में बर्फ-चट्टानें खिसकने से दोबारा बाढ़ का खतरा, मौत का आंकड़ा पहुंचा 1127, 4600 लापता, मदद के लिए भारत से भेजी गई 5वीं स्पेशल फ्लाइट​

Nepal Flood Update: नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ के बाद जख्म अभी भरे नहीं है कि नई बाढ़ का खतरा फिर मंडराने लगा है। बढ़ती नदियों के जल स्तर और नेपाल में बर्फ चट्टाने खिसकने से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।  यहां चट्टानों के खिसकने से नदियों का रास्ता रुकने की […]

Nepal Flood Update: नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ के बाद जख्म अभी भरे नहीं है कि नई बाढ़ का खतरा फिर मंडराने लगा है। बढ़ती नदियों के जल स्तर और नेपाल में बर्फ चट्टाने खिसकने से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।  यहां चट्टानों के खिसकने से नदियों का रास्ता रुकने की आशंका बढ़ गई है।

विशेषज्ञों की माने तो हिंदू कुश हिमालय में ग्लेशियर तेजी से बर्फ खो रहे हैं। के चलते यहां मरने वालों का आंकड़ा 1127 के पार हो गया है। तो वहीं 4600 लापता बताए जा रहे हैं। इसमें 500 विदेशी नागरिक बताए जा रहे हैं।

नेपाल संकट में भारत ने भेजी 5वीं स्पेशल फ्लाइट 

नेपाल संकट में भारत का सहारा, भेजी गई 5वीं स्पेशल फ्लाइट !

नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा के बीच भारत ने अपनी ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति के तहत मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जानकारी दी कि भारत ने 11 सदस्यीय विशेषज्ञ रेस्क्यू टीम और 5.5 टन आवश्यक दवाओं… pic.twitter.com/mgWSajMRCr

— Bansal News Official September 2, 2026

नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा के बीच भारत ने अपनी ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति के तहत मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। ने जानकारी दी कि भारत ने 11 सदस्यीय विशेषज्ञ रेस्क्यू टीम और 5.5 टन आवश्यक दवाओं के साथ 5वां राहत विमान नेपाल रवाना किया है। नेपाल में बाढ़ के कारण अब तक 1127 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसे देखते हुए की टनल रेस्क्यू टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञ नेपाल सेना के साथ मिलकर राहत व बचाव कार्यों में जुटे हैं। इस संकट के बीच अब तक 163 भारतीय नागरिकों को भी सुरक्षित निकाला जा चुका है। भारत आपदा प्रबंधन और मानवीय सहायता के तहत नेपाल को लगातार हर संभव मदद दे रहा है। 

26 अगस्त को ग्लेशियर टूटने से आई थी बाढ़

आपको बता दें 26 अगस्त को तिब्बत में  टूटने के बाद नेपाल के कई इलाकों में अचानक बाढ़ और भूस्खलन हुआ। इस आपदा में मौत का आंकड़ा 1127 हजार के पार हो चुका है।

संबंधित खबरें पढ़ें:

 

खराब मौसम बना सबसे बड़ी चुनौती

नेपाल में राहत और खोज अभियान के सामने सबसे बड़ी चुनौती खराब  है। लगातार बारिश और नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण कई इलाकों में पहुंचना मुश्किल हो रहा है। मलबे में दबे लोगों की तलाश और प्रभावित क्षेत्रों तक राहत पहुंचाने के लिए सुरक्षा एजेंसियां लगातार काम कर रही हैं।

संबंधित खबरें पढ़ें:  

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY