शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
ललिता हत्याकांड: चंद्रशेखर आजाद ने सरकार को दी खुली चेतावनी, बोले- विधानसभा से संसद तक होगा बड़ा आंदोलन​ | ग्रेटर नोएडा में RTE प्रवेश प्रक्रिया पर सवाल, स्कूल सत्यापन में मिला फर्जी राशन कार्ड, जानें पूरा मामला​ | Harmanpreet Kaur ने Lord’s के मैदान पर रच डाला इतिहास, दुनिया के सिर्फ तीन ही क्रिकेटर्स कर पाए थे ये कारनामा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

सपा में बड़ी टूट का दावा: ओम प्रकाश राजभर बोले- भाजपा में शामिल होने को तैयार हैं कई नेता​

Samajwadi Party Split: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर उलटफेर देखने को मिल सकता है। योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में सपा को बड़ा झटका […]

Samajwadi Party Split: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर उलटफेर देखने को मिल सकता है। योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में सपा को बड़ा झटका लग सकता है। सपा के कई नेता भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार बैठे हैं।  

महाराष्ट्र और TMC में फूट के बाद सपा की बारी

महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल की राजनीति में चल रही टूट और दलबदल की चर्चाओं के बीच राजभर का ये बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि केवल महाराष्ट्र और बंगाल की बात नहीं है, बल्कि उत्तर प्रदेश में भी बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिल सकता है। ओपी राजभर का कहना है कि सपा के अंदर असंतोष बढ़ रहा है और उसके चलके कई नेता पार्टी छोड़ सकते हैं। 

2027 चुनाव की तैयारियों के बीच बड़ा बयान

अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाला है। राजभर का ये बयान उस समय आया जब सभी पार्टियां चुनावी गतिविधियां तेज कर चुकी है। ऐसे माहौल में राजभर के बयान ने प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है। ओपी राजभर के बयान पर सपा प्रवक्ता सुनील साजन ने कहा बीजेपी और उसके सहयोगी दल बौखलाहट में ऐसे बयान दे रहे हैं। सपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि राजभर केवल राजनीतिक चर्चा में बने रहने के लिए ऐसे दावे कर रहे हैं। 

सुनील साजन ने कहा 2024 लोकसभा चुनाव में सपा ने बीजेपी को नुकसान पहुंचाया था और 2027 में भी पार्टी मजबूत प्रदर्शन करेगी।  उन्होंने यह भी दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में राजभर की पार्टी का कोई विधायक जीत नहीं पाएगा। सपा प्रवक्ता ने राजभर की टिप्पणी को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि उनकी आदत केवल बयानबाजी करना है।

जांच एजेंसियों और पुराने मामलों का जिक्र

समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट होगी। राम गोपाल यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी को चिट्ठी सौंपी है।

खनन घोटाला और गोमती रिवर फ्रंट घोटाला का मास्टरमाइंड कौन है, पूरा उत्तर प्रदेश जानता है। शिकंजा कस रहा है तो सपा परेशान है।

महाराष्ट्र बंगाल छोड़िए, समूची सपा, भाजपा में…

— Om Prakash Rajbhar June 17, 2026



ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा जैसेजैसे विभिन्न मामलों में जांच एजेंसियों की कार्रवाई आगे बढ़ रही है, वैसेवैसे कुछ नेताओं की बेचैनी बढ़ती जा रही है। राजभर ने कहा कि प्रदेश के लोग खनन घोटाले और गोमतनी रिवर फ्रंट परियोजना से जुड़े मामलों को जानते हैं। हालांकि उन्होंने किसी संभावित दलबदल नेता का नाम नहीं लिया।  

रामगोपाल यादव का भी लिया नाम

राजभर ने अपने बयान में समाजवादी पार्टी के सीनियर नेता रामगोपाल यादव का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। 

हाल ही में राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट के जरिए अखिलेश यादव के विदेश दौरे पर टिप्पणी की थी। राजभर ने कहा था अखिलेश यादव को भ्रमण करना ही थी तो वे लंदन और पेरिस की जगह काशी, अयोध्या, मथुरा, नैमिषारण्य और मां विंध्यवासिनी धाम जैसे धार्मिक स्थलों का दौरा कर सकते थे। 

स्थानीय व्यापारियों को लाभ मिलता

राजभर ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि अगर अखिलेश धार्मिक और पर्यटन स्थल पर जाते तो स्थानीय व्यापारियों को लाभ मिलता।  उनके अनुसार, फूल विक्रेता, मिठाई कारोबारी, छोटे होटल संचालक और परिवहन क्षेत्र से जुड़े लोगों को इससे रोजगार और आर्थिक फायदा मिलता।

उन्होंने यह भी कहा था कि ऐसे दौरों से प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिलता और देशदुनिया में सकारात्मक संदेश जाता। राजभर ने व्यंग्यात्मक अंदाज में यह टिप्पणी भी की थी कि शायद अब अखिलेश यादव को विदेशी पर्यटन स्थल ज्यादा पसंद आने लगे हैं। 

‘नया भारत और नया उत्तर प्रदेश देखने’ की सलाह

सोशल मीडिया पोस्ट में राजभर ने अखिलेश यादव को देश और उत्तर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने की सलाह भी दी थी। उन्होंने कहा था कि नया भारत और नया उत्तर प्रदेश विकास के नए मानक स्थापित कर रहा है।

राजभर के अनुसार, काशी, अयोध्या, मथुरा और पूर्वोत्तर राज्यों समेत कई क्षेत्रों में पर्यटन और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में बड़े बदलाव हुए हैं। उन्होंने कहा था कि भारत की सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक धरोहरों को देखने और समझने के लिए एक पूरा जीवन भी कम पड़ सकता है।  

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY