शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
राम मंदिर में चंदा चोरी पर अगले हफ्ते अपनी अंतरिम रिपोर्ट SC को सौंपेगी SIT, फाइनल के लिए राज्य सरकार से मांगा समय​ | सिर्फ हड्डियों के लिए नहीं… और भी काम आता है विटामिन डी? एक्सपर्ट से जानें सबकुछ​ | Moradabad Aligarh Greenfield Highway: 148.5 KM का नया ग्रीनफील्ड हाईवे…क्यों रुकी 21 गांवों में जमीन की रजिस्ट्री, किसे होगा सबसे ज्यादा फायदा?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

दिल्ली में 5 से 10 जुलाई तक नॉन-स्टॉप बारिश, महाराष्ट्र-गुजरात में रेड अलर्ट… हिमाचल-उत्तराखंड से लेकर यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम?​

IMD Weather Updates: देश के कई हिस्सों में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने अगले सात दिनों तक कई राज्यों में भारी से भारी बारिश का अनुमान लगाया है. पश्चिम, मध्य, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है, जबकि उत्तर भारत में भी […]

IMD Weather Updates: देश के कई हिस्सों में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने अगले सात दिनों तक कई राज्यों में भारी से भारी बारिश का अनुमान लगाया है. पश्चिम, मध्य, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है, जबकि उत्तर भारत में भी मानसून के तेजी से आगे बढ़ने के संकेत मिले हैं. दिल्ली में 5 जुलाई से 10 जुलाई तक लगातार बारिश होने की संभावना है. आइए जानते हैं कि आज यूपी सहित अन्य राज्यों में मौसम कैसा रहेगा.

आज दिल्ली का अधिकतम तामपान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. यूपी और दिल्लीएनसीआर में हो रही हल्की बूंदाबांदी के बीच उमस बढ़ गई है. आज भी दिल्ली NCR में दिन के समय आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश का अनुमान है.

क्या है मानसून की स्थिति?

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणपश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा जामनगर, उदयपुर, अजमेर, झुंझुनूं, हिसार और भटिंडा तक पहुंच चुकी है. अगले चार दिनों में मानसून के गुजरात, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के शेष हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना बनी हुई हैं.

यूपी में कैसा रहेगा आज का मौसम?

आज लखनऊ, उन्नाव और रायबरेली सहित 31 जिलों में हल्की बारिश होने का अनुमान है, जिस कारण उमस बढ़ेगी. वहीं कई जिलों में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 6 से 8 जुलाई के बीच बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है. इन क्षेत्रों में गरजचमक, तेज हवाओं और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है.

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश, गुजरात, कोंकणगोवा, ओडिशा, महाराष्ट्र और राजस्थान के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, विदर्भ, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय और पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में भी तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है.

IMD ने जारी किया ये अलर्ट

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव, सड़कें डूबने, यातायात बाधित होने, नदियों का जलस्तर बढ़ने और भूस्खलन जैसी घटनाएं हो सकती हैं. लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने, मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने और प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी गई है.

वहीं मछुआरों को भी अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है, क्योंकि तेज हवाएं और ऊंची लहरें चलने की संभावना बनी हुई है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY